Breaking News

महोली के बड़ागांव, हरदासपुर में धर्मकांटो की आड़ में फल-फूल रहा अवैध लकड़ी का कारोबार

(बीके सिंह)
सीतापुरध्महोली। जनपद सीतापुर की महोली वन रेंज अंतर्गत बड़गांव, हरदासपुर और मस्जिद बाजार क्षेत्र में धर्मकांटों की आड़ में अवैध लकड़ी कारोबार संचालित होने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में खुलेआम प्रतिबंधित पेड़ों की लकड़ी लाई जाती है और धर्मकांटों पर उसका वजन कर वैध दि खाने का खेल खेला जा रहा है। सूत्रों के अनुसार रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य वाहनों से लकड़ी लाई जाती है, जिसके बाद कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर कारोबार को वैध रूप देने का प्रयास किया जाता है। लोगों का आरोप है कि बिना वन विभाग की मिली भगत के इतना बड़ा अवैध कारोबार संभव नहीं है।
स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों और कथित राजनीतिक संरक्षण के चलते लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र में लगातार नीम, पीपल, जामुन समेत अन्य पेड़ों की कटान जारी है, जिससे पर्या वरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। सूत्रांे का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति कर रहे हैं। इससे लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और अवैद्द कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है।लोगों ने जिलाधिकारी और उच्च वन अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, धर्मकांटों की भूमिका की जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को लेकर क्या कदम उठाता है या फिर वन विभाग और लकड़ी माफिया ओं की साठगांठ के आरोप यूं ही चर्चा का विषय बने रहेंगे।

ताजा खबरें