Breaking News

महोली में अवैध क्लिनिक पर बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी दवाओं का जखीरा बरामद, क्लीनिक सील

(बीके सिंह)
सीतापुर,जनपद के महोली तहसील क्षेत्र में जिला अधि कारी डा. राजा गणपति आर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और मेडिकल स्टोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौ रान भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं बरामद कीं तथा मानकों के विपरीत बायो मेडिकल वेस्ट मिलने पर क्लिनिक को सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के झोलाछाप चिकि त्सकों में हड़कंप मच गया है।जिला अधिकारी डा. राजा गणपति आर के आदेश पर अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महोली डा. दीपांशु शुक् ला, नायब तहसीलदार वसुं धरा त्रिपाठी एवं जिला औषद्दि निरीक्षक अनीता कुरील की संयुक्त टीम द्वारा मस्जिद बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लिनिक और अस्प तालों के खिलाफ सघन अभि यान चलाया गया। छापेमारी के दौरान वर्मा मेडिकल स्टोर द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लिनिक का संचालन बंद कराते हुए उसे सील करने की कार्रवाई की गई। जांच में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं बरामद हुईं, वहीं बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण भी मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।
स्वास्थ्य विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में अवै ध रूप से क्लिनिक चला रहे झोलाछाप चिकित्सकों में भय और हड़कंप का माहौल है।
सीएचसी अधीक्षक महो ली डा. दीपांशु शुक्ला ने बताया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अवैध अस्पतालों और क्लिनिकों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ताजा खबरें