(बीके सिंह)
सीतापुर। जनपद सीतापुर की लहरपुर विधानसभा क्षेत्र (148) में जन संपर्क किया जन संपर्क के दौरान विकास के क्षेत्र काफी पीछे है न यहां आने जाने के सम्पर्क मार्ग सही है न ही आने जाने के कोई संसाधन हैं बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है और शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी पीछे है इस क्षेत्र में न कोई बालिकाओं के लिये इन्टर कालेज है न ही कोई सरकारी डिग्री कालेज है। जिससे शिक्षा में काफी पीछे है इस क्षेत्र में एक डिग्री कालेज और एक बालिका इण्टर कालेज की स्थापना होनी चाहिये तभी गांव का विकास हो पायेगा जबकि क्षेत्र की कंई ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क के दौरान जनता का काफी प्यार मिला और विधानसभा प्रभारी ने आशीर्वाद बुजुर्गों से लिया विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क किया गया प्यारा पुर हिलालपुर मिश्रापुर बरिया री रघुनाथपुर ईरापुर आदि ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क किया ग्रामीणों ने बताया चैंका पुल न होने के कारण बरसात के समय निकलना मुश्किल हो जाता है और चैंका पुल न होने से बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी दिक्कत होती है अगर गांव में किसी की तबियत खराब हो जाये तो ऐम्बुलेंस गांव नहीं पहुंच सकती है।
ऐसी स्थिति में विकास कार्य देखने लायक है जबकि सरकार दावां कर रही है कि गरीब किसान खुश हाल हैं जबकि इस क्षेत्र में विकास कोषों दूर है यहां के किसान केले की खेती करते है लेकिन यहां बाहर का व्या पारी पहुंच नहीं सकता जिस कारण पिछले साल केला खेतों में सडं गया था लेकिन किसान को मुवावजा तक नहीं दिया गया यह का छात्र अगर पढ़ाई करना भी चाहें तो नहीं कर सकता है क्योंकि कालेज दूर क्षेत्र में है इसलिये सकरनं में एक डिग्री कालेज और एक बालिका इण्टर कालेज की स्थापना होनी चाहिये और लखनऊ सीतापुर आने जाने के लिये कम से कम चार रोडवेज बस चलाया जाये और सेमरावां और अदवारी के बीच में चैका पुल का निर्माण कराया जाये जनसंपर्क के दौरान जिला अध्यक्ष ललित सिंह मनोज कुमार यादव प्रदीप यादव राम सागर यादव नत्थापुरवा राम पाल यादव नत्थापुरवा नसीम गाजी अनुज निषाद मोहारी नसीम अहमद अनकुलं राकेश यादव ने क्षेत्र वासियों जन सम्पर्क कर उनकी समस्या को लेकर मुद्दा उठाया।
एनसीपी नेता प्रवीण कुमार सिंह की जोर दार तरह से पहल, विधानसभा लहरपुर क्षेत्र में जनसंपर्क तेज
