(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। विधानसभा सदर रायबरेली के अंतर्गत नव चयनित आंगनबाड़ी सहायिका ओं को नियुक्ति पत्र एवं आंगन बाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन वितरण तथा अनुदेशकों का सम्मान व चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा सिविल लाइन स्थित रायबरेली क्लब में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा0 विधा यक सदर अदिति सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता द्वारा प्रतिभाग किया गया। अतिथ्यिों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मा0 विधायक द्वारा आयो जित कार्यक्रम में सदर विधा नसभा क्षेत्र की 21 नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा 22 आंगनबाड़ी कार्यक त्रियों को स्मार्ट फोन प्रदान किए गए एवं 05 अनुदेशकों के बढ़े मानदेय का डमी चेक वितरण किया गया इसके साथ ही 10 अनुदेशकों को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रश स्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधानसभा सदर के 96 नवचयनित आंगनबाड़ी सहा यिका एवं 411 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्ट फोन से लाभान्वित हुए, इसी प्रकार सदर विधानसभा के 102 अनु देशक लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित कर ते हुए मा0 विधायक सदर ने कहा कि प्रदेश सरकार महि लाओं के सशक्तिकरण एवं बाल विकास के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं समाज के नौनिहालों एवं महि लाओं के स्वास्थ्य, पोषण तथा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाने से कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा योजनाओं के क्रियान्व यन में गति मिलेगी।
उन्होंने नवनियुक्त सहायि काओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहयोग करें। मा0 विधायक सदर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनुदेशकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे समाज के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शि क्षकों एवं अनुदेशकों के सम्मान से समाज में सकारात्मक संदे श जाता है तथा शिक्षा व्यव स्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलती है। मा0 विधायक सदर ने सभी अनुदेशकों के कार्यों की सरा हना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधि कारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं महिला एवं बाल विकास योज नाओं के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाने से कार्यों में पारदर्शिता आएगी तथा योजनाओं की मॉनिटरिंग एवं लाभार्थियों तक सेवाओं की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी। कार्यक्रम का संचलान एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन् द्र कुमार सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, सहायिकाएं, अनुदेशक उपस्थित रहे।
नवचयनित आंगनाबड़ी सहायिकाओं को वितरित किये गये नियुक्ति पत्र
