(राममिलन शर्मा)
तेजगांव, रायबरेली में धूम धाम से मदर्स डे एवं महाराणा प्रताप जयंती मनाई गई। मदर्स डे के तत्वावधान में कार्यक्रम का शुभारंभ प्री प्राइमरी कक्षा ओं के विद्यार्थियों की माता के सहयोग से संस्थान के प्र धानाचार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह जी ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्री प्राइमरी के बच्चों की माता का स्वागत “धरती पर रूप मां-बाप का उस विधाता की पहचान है” गीत की नृत्य संगीतमय प्रस्तुति से किया गया।
“मेरे दिल में रहती है भोली भाली मेरी मां” एवं “तेरी उंगली पकड़कर चला”गीत की संगीतमय नाट्य प्रस्तुति से कार्यक्रम अत्यधिक वात्स ल्य पूर्ण हो गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में आमंत्रित मातृ शक्ति के लिए कुछ अन्य रोचक कार्यक्रम रखे गए थे जिनमें प्रतिभागी माताओं को पुरस्कृत भी किया गया। अंत में संस् थान के प्रधानाचार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह जी ने अपने समा पन अभिभाषण में सभी मातृ शक्तियों का अभिनंदन करते हुए विद्यालय परिवार के कार्य क्रम में शामिल होने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम की अगली श्रृंख ला में भारतीय शौर्य और अद म्य साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्थान के प्रधानाचार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह जी ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया।
तत्पश्चात संस्थान के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भी महाराणा प्रताप की प्रति मा पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपने समापन उद्बोधन में संस्थान के प्रधानाचार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह जी ने कहा रू महाराणा प्रताप जयंती हमें राष्ट्रभक्ति, स्वतंत्रता, और मातृभूमि की रक्षा के लिए उन के संघर्ष का स्मरण कराती है। महाराणा प्रताप अदम्य साह स, वीरता, और स्वाभिमान का प्रतीक है, जिन्होंने तत्का लीन सबसे शक्तिशाली मुगल शासक अकबर की अधीनता स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। उनका त्याग, बलि दान शौर्य, साहस और स्वाभि मान हमें अपने राष्ट्र की रक्षा के लिए प्रेरित करता है।
अंत में संस्थान के प्रधाना चार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह जी ने समस्त विद्यालय परिवार को मदर्स डे और महाराणा प्रताप जयंती की अनंत हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शैक्षणिक एवं शिक्षणे त्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान राम कुमारी देवी न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल
