Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के पराक्रम ने स्थापित किया नया सुरक्षा सि(ांत – डा. राजेश्वर सिंह

सेना ने आपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंकवाद को दिया निर्णायक संदेश – राजेश्वर सिंह
(सन्तोष उपाध्याय)
सरोजनी नगर। एक वर्ष पूर्व भारत ने पूरी दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया था कि भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और नागरि कों पर होने वाले प्रत्येक आतं की हमले का जवाब पूरी शक्ति, सटीकता और दृढ़ संकल्प के साथ दिया जाएगा। आपरेशन सिंदूर भारतीय सशस्त्र बलों, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों के अद्वितीय साहस, क्षमता और समर्पण का प्रतीक बन कर उभरा।
आपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरा होने पर सरोज नी नगर विधानसभा के विधा यक डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पिछले वर्षों में भारत ने रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। वर्ष 2013-14 में 2.53 लाख करोड़ रहा रक्षा बजट बढ़कर 2025-26 में 6.81 लाख करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं रक्षा निर्यात 686 करो ड़ से बढ़कर रिकार्ड 23,622 करोड़ तक पहुंचना भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति और आ त्मनिर्भरता का प्रमाण है। उन्हों ने कहा कि आज भारत मिसाइ ल, तोप प्रणाली, ड्रोन, युद्धपोत और अत्याधुनिक रक्षा उप करणों का स्वदेशी निर्माण कर रहा है तथा अनेक देशों के लिए विश्वसनीय रक्षा साझेदार के रूप में उभर चुका है। रक्षा आधुनिकीकरण बजट का 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सा घरेलू खरीद के लिए आरक्षित किया जाना ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंक वाद के विरुद्ध जीरो टालरेंस की स्पष्ट नीति स्थापित की है। सर्जिकल स्ट्राइक से लेकर सीमा सुरक्षा पर कठोर जवाब तक, नए भारत ने यह सिद्ध किया है कि आतंक और वार्ता साथ-साथ नहीं चल सकते। उन्होंने भारतीय सेना के प्रत्ये क वीर जवान, खुफिया अधि कारी और सुरक्षा कर्मी के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए कहा कि देश 140 करोड़ भारतीयों की सुरक्षा में समर्पित सभी सुरक्षाकर्मियों का सदैव ऋणी रहेगा। भारत न कभी झुका है, न कभी भूलेगा, और आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष कभी नहीं रोकेगा।

ताजा खबरें