Breaking News

उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षा मित्रों के बढ़े हुये मानदेय के भुगतानध्वितरण का शुभारम्भ

(बी.के. सिंह)
सीतापुर। मा0 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा शिक्षा मित्रों के बढ़े हुये मानदेय के भुगतानध्वितरण का शुभारम्भ एवं शिक्षा मित्रों के सम्मान हेतु दिनांक 05.05.2026, दिन-मंगलवार को मा0 मुख्यमन्त्री जी की अध्यक्षता में बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर में प्रातः 11.00 बजे से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। जन पद-सीतापुर में उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं मा. मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया हैंडल्स से किया गया।
मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद सीतापुर में भूमिजा बहुद्देशीय हाल, खैरा बाद, सीतापुर में पूर्वान्ह 11.00 बजे से दिखाया गया, जिस में मा0 नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोज गार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार राकेश राठौर गुरू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सीतापुर नेहा अवस्थी, सदस्य विधान परिषद सीतापुर पवन सिंह चैहान, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी राजेश शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रति निधि शिव सागर गुप्ता, जिला धिकारी डा0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दीक्षा जोशी, जिला विद्या लय निरीक्षक राजेन्द्र सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र व अध्यापक शामिल हुये।
जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 के मार्गदर्शन में भूमिजा बहुद्देशीय हाल, खैरा बाद सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मा0 नगर विकास राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार राकेश राठौर गुरु जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत पर्यावर णीय पौधे भेंट कर किया गया। उसके उपरान्त प्रा0वि0 मिश्रापुर, खैराबाद के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। माननीय नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने उद्बोधन में जनपद के समस्त शिक्षा मित्रों को विद्या लय में मन लगाकर कार्य कर ने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने शिक्षामित्रों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षामित्रों से अपेक्षा की कि वे बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करते रहें। इसके उपरान्त जनपद से चयनित 10 शिक्षा मित्रों को मानदेय धनराशि रू0 18000ध्- की प्रतीकात्मक चेक भेंट की गयी व उपस्थित अधिकारियों द्वारा शिक्षा मित्रों द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा उप स्थित जनप्रतिनि धियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी।

ताजा खबरें