(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नग ठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बी मित कृषकों को देय क्षतिपूर्ति का वितरण कार्यक्रम जनपद स्तर पर आज महात्मा गांधी सभागार विकास भवन मे मान नीय सदर विधायक श्रीमती अदिति सिंह की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे लाभान्वित कृषकों मे से 12 किसानो को क्षतिपूर्ति के डमी चेक का वितरण किया गया। क्षतिपूर्ति से लाभान्वित सभी किसानो को क्षतिपूर्ति का भुगतान पी.एफ.एम.एस. प्रणाली के माध्यम से रबी वर्ष -2025-26 के 434 किसानो को रू0-2768324 डी.बी.टी. के माध्यम से किसानो के खातों मे भेजा गया इसके साथ ही खरीफ-2025 की अवशेष क्षतिपूर्ति की धनराशि रू0-1026553 सभी लाभा न्वित कृषकों को सीधे खाते में भेजा जायेगा। उप कृषि निदेशक रायबरेली द्वारा प्रद्दा नमंत्री फसल बीमा योजनान्त र्गत फसलों की क्षति की स्थि ति मे देय क्षतिपूर्ति की स्थिति यों एवं फसलों की प्रीमियम दरो के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।
मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा कृषि विविधी करण एवं मत्स्य पालन को बेहतर तरीके से करते हुए किसानो की आय बढ़ाने पर बल दिया गया।
माननीय विधायक सदर रायबरेली द्वारा किसानो सम्बो धित करते हुए कहा कि अन्न दाता किसान सरकार की प्राथ मिकता मे सम्मिलित है तथा क्षतिपूर्ति का भुगतान इस बार रिकार्ड समय मे सरकार द्वारा किसानो के हित में किया गया है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि खेती में प्राकृतिक कारणो के जोखिमों को रोका नही जा सकता है किन्तु फसल बीमा से आच्छादित रहने पर विपरीत परिस्थितियों मे क्षतिपूर्ति के माध्यम से कुछ सीमा तक उसकी भरपाई की जा सकती है। जनपद के अधिक से अधिक किसानो को इस योजना से जुडने का आह् वाहन किया गया। इस अव सर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य मो. इरफान, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय, उपयुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, अग्रणी जिला प्रबन्धक विमल कुमार दुबे समेत बीमा कम्पनी के कर्मचारी सहित किसान उपस्थित रहे।
मा0 सदर विधायक ने 12 किसानों को क्षतिपूर्ति के डमी चेक किए वितरित
