हत्यारों को फासी, पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा दे सरकार – शशिकांत शर्मा
(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कटरिया में निशा विश्वकर्मा तथा हरदोई की शिल्पी कुश वाहा के साथ हुई जघन्य घट नाओं और पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा पर हुए पथराव के विरोध में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञा पन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कटरिया निवासी सियाराम विश्वकर्मा की नाबालिग पुत्री निशा विश्वकर्मा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव गंगा नदी में फेंक दिया गया।
घटना से आक्रोशित लोग उस समय और भड़क उठे, जब पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री रामआसरे विश्व कर्मा पर गांव में ही पथराव कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनके साथ मौजूद कई कार्यकर्ता भी चोटिल हुए। संग ठन ने पुलिस पर मौके पर मौजूद रहने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा ने तीखे शब्दों में कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह से खतरे में है। उन्हों ने सरकार से मांग की कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोरतम दंड-फांसी दी जाए, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, तथा लापरवाह पुलिस अधि कारियों के खिलाफ कड़ी कार्र वाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो संगठन व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिलाध्यक्ष जियालाल विश्वकर्मा ने कहा कि यह घटनाएं कानून-व्यवस्था की विफलता का स्पष्ट उदाहरण हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही न्याय का एकमात्र रास्ता है।
ज्ञापन में पूर्व मंत्री पर हम ले के आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, ग्राम प्रधा न प्रतिनिधि आशुतोष सिंह ‘आशु’ की गिरफ्तारी तथा संबं धित पुलिसकर्मियों को बर्खा स्त करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। सपा जिलाध्य क्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव, महासभा के जिलाध्यक्ष जिया लाल विश्वकर्मा और प्रदेश सचिव शशिकांत शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मोहम्मद अरशद खान, श्रवण चैधरी, राजेश मौर्य, श्रवण आजाद, शिव दुलारी, राम खेलावन, राम कात विश्वकर्मा, नरेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा, संतोष शर्मा, सत्यम शर्मा, आशीष शर्मा, राम सजी वन शर्मा, फकीरे विश्वकर्मा, जगदेव विश्वकर्मा, आरएस विश्वकर्मा, रामदीन विश्वकर्मा, रामनेवल विश्वकर्मा, अजय शर्मा, विनय शर्मा, मोहनलाल शर्मा, पंकज विश्वकर्मा, ठाकुर दीन विश्वकर्मा, लल्लन विश्व कर्मा, हरी विश्वकर्मा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, हेमंत विश्व कर्मा, राम भूखन विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार के शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
