Breaking News

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर व्यापार मंडल ने जिला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

(राममिलन शर्मा) लालगंज-रायबरेली। यूपी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालगंज के नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका को पांच सूत्री मांग ज्ञापन सौपा।
नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि लालगंज नगर पंचायत में तैनात अस्थाई अधिशासी अधिकारी राजभान शुक्ला की तैनाती परमानेंट ना होने के कारण व्यापारी आम जनमानस को गंभीर समस्याओं से संघर्ष करना पड़ रहा है स्थाई अधिशासी अधिकारी की तैनाती की जल्द की जाए अधिशासी अधिकारी के समक्ष व्यापारी व जनता से संवाद की तिथि निश्चित हो माह में एक बैठक जरूर व्यापारियों के साथ सुनिश्चित कराई जाए परिसर पर पटल अंकित हो और लालगंज नगर में व्यापारिक मार्गों में अतिक्रमण को लेकर एक बैठक कर और मजबूत कमेटी बनाई जाए जिससे परमानेंट फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त करने की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। जिला उपाध्यक्ष/नामित सभासद गिरजा शंकर बाजपेई सानू ने बताया कि लालगंज नगर में मेन रोड में बनाए गए मानक विहीन नाले की जांच कराई जाए और जल निकासी की व्यवस्था पूरे नगर की सुनिश्चित कराई जाए। जिला अध्यक्ष उद्योग मंच हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि नगर में ई-रिक्शा की मात्रा अधिक होने के कारण नगर पंचायत प्रतिदिन शुल्क लिया जाता है लेकिन उनको कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है जिससे पूरे नगर में जाम की समस्या उत्पन्न होती है रूट निर्धारित कर डायवर्सन किया जाए। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृत्युंजय बाजपेई व जिला महामंत्री अप्पू शर्मा ने कहा कि इन मांगों को जिलाधिकारी को देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर विकास मंत्री मुख्य सचिव प्रमुख सचिव नगर विकास को भी ज्ञापन स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा गया है अगर इन मांगों को ना माना गया तो व्यापार मंडल अब अपनी समस्याओं को लेकर रोड पर आंदोलन करेगा। उपस्थित नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मृत्युंजय बाजपेई जिला उपाध्यक्ष गिरिजा शंकर बाजपेई सानू जिला अध्यक्ष उद्योग मंच हंसराज विश्वकर्मा जिला महामंत्री अप्पू शर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ताजा खबरें