Breaking News

त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम संशोधित

(राममिलन शर्मा) रायबरेली। मा0 राज्य निर्वाचन आयोग, यूपी लखनऊ की अधिसूचना (संशोधन) के क्रम में जिला मजिस्ट्रेटध्जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली हर्षिता माथुर ने बताया है कि पूर्व निर्गत सार्वजनिक सूचना (संशोधन) में आंशिक संशोधन करते हुए जनपद रायबरेली में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली हेतु कार्यवाही की जायेगी। उन्हों ने बताया है कि निर्धारित समय सारिणी के अनुसार 21 अप्रैल 2026 से 28 मई 2026 तक मतदाताओं के क्मकनचसप बंजपवद एवं कम्यूटरीकरण की कार्यवाही की जाएगी।
29 मई 2026 से 09 जून 2026 तक कम्यूटरीकरण के उपरांत मतदेय केंद्रध्स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमां कन, एसवीएन आवंटन, मत दाता सूची की डाउनलोडिंग आदि किया जाएगा। 10 जून 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने निर्देश दिए है कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), राय बरेली, समस्त उपजिलाधिकारी/ध्सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, जनपद रायबरेली एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारी/ध्समन्वयक अधिकारीध्नोडल अधिकारी, क्मकनचसपबंजपवद जनपद रायबरेली द्वारा तद्नुसार अग्रेतर कार्यवाही की जाएगी। निर्वा चक नामावली पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय सारिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

ताजा खबरें