Breaking News

समाजवादी पार्टी ने इजहार खान अज्जू को सौंपी नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। समाजवादी पार्टी रायबरेली जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की स्वीकृति से तीन दश कों से अधिक समय से पूरी लगन, मेहनत, ईमानदारी से पार्टी की सेवा करते आ रहे इजहार खान अज्जू को शहर रायबरेली का नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। गुरुवार को जिलाध्यक्ष ने रायबरेली जिला कार्यालय बुलाकर मनो नयन पत्र सौंपा। जिससे पार्टी एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। लोगों ने मुंह मीठा करा कर मुबारकबाद दी। नगर अध् यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर इजहार खान अज्जू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, जिला ध्यक्ष सहित जिला के समस्त पदाधिकारियों एवं जनपदवा सियों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई सभी जिम्मेदारी को सदैव ही पूरी ईमानदारी, मेहनत, लगन से निभाता आया हूं और इस नई जिम्मेदारी को भी पहले से और बेहतर तरीके से निभाने का पूरा प्रयास करूं गा। जैसे कि अभी हाल ही में एस.आई.आर. में मतदाताओं के घर घर जाकर उनके वोट को वोटरलिस्ट से जोड़ने का कार्य दिन रात लग कर किया गया। नगर अध्यक्ष बनने खबर मिलने पर उनसे मिलने और मुबारकबाद देने वालों का उन के निवास पर तांता लगा हुआ है। इस मौके पर आफताब अह मद रज्जू खान, डा. शशिकांत शर्मा, अरशद खान, राजेश मौर्य, सरवन चैधरी, हसीन अहमद, नैयर इस्लाम, हाजी वसीम, सईद अख्तर, अजय आसरा, स्वर्ण आजाद, पप्पू यादव, शुभम, शानू, शकील, विनायक सोनकर, अनिल सोन कर, मो0 वसीम, अफाक अह मद, रोहित यादव, मो0 आरिफ, देवतादीन आदि मौजूद रहे।

ताजा खबरें