Breaking News

प्रबंधन, अभिभावकोंऔर अध्यापकों के मध्य बेहतर तालमेल से ही आया अच्छा परीक्षा परिणाम-सुनील सिंह

(रममिलन शर्मा) लालगंज, रायबरेली। सीबी एसई कक्षा-10 बोर्ड परीक्षा 2025-26 का परीक्षा फल घोषित हुआ। बच्चे रिजल्ट प्रकार हर्षित और प्रफुल्लित नजर आए। कस्बे के बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज के बच्चों ने सीबीएसई कक्षा-10 बोर्ड परीक्षा 2025-26 में एक बार फिर अपना परचम लहराया। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की उदीयमान छात्रा दृष्टि सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए बैसवारा क्षेत्रा में अपनी श्रेष्ठता दिखाई। इसके साथ अंशु कुमारी 96.5 प्रतिशत, अगस्त यादव 96.5 प्रतिशत, हिमांशु मीणा 96 प्रतिशत, सौरभ कुमार 95.4 प्रतिशत, अंजली सिंह 93.5 प्रतिशत, नाविका गुप्ता 93 प्रतिशत, यशिका श्रीवास्तव 93 प्रतिशत, सैफ अख्तर 93 प्रतिशत, सलोनी 93 प्रतिशत, सिद्धांत श्रीवास्तव 93 प्रतिशत, तेजस जायसवाल 92 प्रतिशत, श्लोक प्रजापति 92 प्रतिशत, अभिमान सिंह 91 प्रतिशत, श्रेयांश वर्मा 91 प्रतिशत, शिखा भारती 91 प्रतिशत, दीवेश चैधरी 90 प्रतिशत, अपर्णा बाजपेई 90 प्रतिशत, जीनत फातिमा 89 प्रतिशत, कुमार नैतिक 89 प्रतिशत, विनायक सिंह 88 प्रतिशत, अर्पित पाल 88 प्रतिशत, अद्विक राठौर 88 प्रतिशत, शिवांशु सिंह 88 प्रतिशत, अभिनव श्रीवास्तव 87 प्रतिशत, वैभव सिंह 87 प्रतिशत, निकिता कुमारी 87 प्रतिशत, कीर्ति साहू 87 प्रतिशत, शशांक 86 प्रतिशत, अंजली सिंह 86 प्रतिशत, उज्जवल त्रिपाठी 86 प्रतिशत, प्रतीक यादव 86 प्रतिशत, अनुष्का वर्मा 86 प्रतिशत, नैंसी 85 प्रतिशत, आराध्या शुक्ल 84 प्रतिशत, आदि ने जबरदस्त कामयाबी प्राप्त कर बैसवारा क्षेत्रा में बीएमपीएस की पताका लहराई। प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ सिंह ने सभी मेधावियों का मुंह मीठा कराकर व माला पहना कर अपना आशीर्वाद दिया।
इस अभूतपूर्व परीक्षा परिणाम से प्रफुल्लित बीएमपीएस निदेशक ने इसका श्रेय छात्रा-छात्राओं की लगन और अनुशासन, अध्यापकों की कठिन मेहनत, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन के मध्य अच्छे तालमेल को बताया। विद्यालय प्रबंधन ने हर विषय के बेहतर से बेहतर अध्यापकों को नियुक्त किया, जिन्होंने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से अच्छा परिणाम लाने में अपनी-अपनी भूमिका निभाई। प्रबंधक शांतनु सिंह, प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ सिंह, सह प्रशासनिक सचिव शालिनी सिंह, प्रधाना चार्य अभिषेक रंजन,परीक्षा प्रभारी मृत्युंजय सिंह, अर्चना सिंह, प्रशांत दुबे, बी.एन.यादव, सरिता सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, संगीत सिंह, प्रदीप सिंह, विष्णु सिंह, शिवम शुक्ला, श्रवण तिवारी, अविनाश साहू, संदीप सिंह, विकास सिंह, रवींद्र सिंह, अंजू श्रीवास्तव, एम.पी. सिंह सहित विद्यालय के सभी अध्यापकों और कर्मचारियों के साथ-साथ अभिभावकों और छात्रा-छात्राओं ने भी कक्षा-10 बोर्ड परीक्षा के अच्छा परीक्षा परिणाम आने पर हर्ष व्यक्त किया। यह जानकारी बीएमपीएस के पी.आर.ओ. यश बहादुर यादव ने दी।

ताजा खबरें