Breaking News

अंत्योदय से राष्ट्रोदय तक, भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा और सुशासन का संकल्प

– भाजपा के मूल में राष्ट्रप्रथम और अंत्योदय – डा. राजेश्वर सिंह
– भाजपा स्थापना दिवस – डा. राजेश्वर सिंह ने गिनाए 47 वर्षों के ऐतिहासिक योगदान
– कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंजा सरोजनीनगर, संगठन सशक्तिकरण का आह्वान
(सन्तोष उपाध्याय)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सरोजनी नगर दक्षिण-2 मुराइन खेड़ा, बंगला बाजार स्थित मंडल कार्यालय में एक गरिमामय कार्य क्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक डा. राजेश्वर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
इस अवसर पर मंडल कार्यालय पर पार्टी का ध्वज फहराया गया तथा संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
डा. राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा का जीवंत उदाहरण है। उन्हों ने कहा कि पार्टी की 47 वर्षों की गौरवशाली यात्रा केवल नीतियों तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक वैचारिक द्दारा है जिसने भारत की दिशा और दशा दोनों को बदलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा, “राजनी ति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं हो तो यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प होती है। अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में भारत ने परमाणु शक्ति के रूप में अपनी पहचान बनाई, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 और 35(।) का हटना, तीन तलाक कानून तथा सर्जिकल और एयर स्ट्राइक जैसे निर्णयों ने भारत को सशक्त और निर्णा यक राष्ट्र बनाया।
जीएसटी के माध्यम से ‘वन नेशन, वन टैक्स’, न्च्प् के जरिए डिजिटल क्रांति और बढ़ते विदेशी निवेश ने भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यव स्थाओं में स्थापित किया है। राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार, वंदे भारत ट्रेनों का संचालन, आधुनिक एक्सप्रेसवे और हवाई अड्डों का निर्माण देश की प्रग ति को नई गति दे रहा है।
गरीब कल्याण और सामा जिक समावेशन प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य किया है यही अंत्यो दय का सच्चा स्वरूप है।
ळ20 की सफल अध्यक्षता, ‘वैक्सीन मैत्री’, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन और ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज के रूप में भारत की भूमिका ने देश की वैश्विक पहचान को सशक्त किया है। उन्होंने कहा कि आज का भारत आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर और विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। कार्यक्रम में उपस्थित कार्य कर्ताओं का उत्साह और सम र्पण संगठन की मजबूत जड़ों और सेवा भाव की व्यापकता को दर्शाता है। यही ऊर्जा भाजपा को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाती है। इस अवसर पर विनोद मौर्य मंडल अध्यक्ष, सरोजनी नगर दक्षिण द्वितीय, उमेश तिवारी, गंगा राम अम्बेडकर, रमाशंकर त्रिपाठी, श्याम जी, कर्नल दया शंकर दुबे, सत्यम शुक्ला, के. एन. सिंह पार्षद, कमलेश सिंह पार्षद, हिमांशु अम्बेडकर पार्षद, शिव प्रकाश मिश्रा, नेहा सिंह पार्षद, अतुल टंडन, मनीष शुक्ला एवं नागेंद्र प्रताप सिंह सहित समस्त मंडल पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में डा. राजेश्वर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आह्वान किया कि स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर ‘राष्ट्र प्रथम, सेवा सर्वोपरि’ के मंत्र को अपनाते हुए भारत को और अधिक सशक्त बनाने में अपना योगदान दें तथा सेवा, समर्पण और सुशासन के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहें।

ताजा खबरें