सपा, कांग्रेस के संयुक्त गठबंधन इंडिया ने योगेश यादव को सौंपी जिम्मेदारी

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 58 Second

(रवि शंकर प्रजापति)
लालगंज रायबरेली। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के संयुक्त गठबंधन इंडिया ने चुनावी व्यवस्था के अंतर्गत सरेनी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं की कमान युवा नेता योगेश यादव को सोप दी है योगेश यादव को यह जिम्मेदारी दिए जाने पर समाजवादी साथियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। योगेश यादव के मनोनयन पर आज नगर पंचायत मार्केट पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं मिठाई का वितरण किया गया। स्वागत करने वालों में दिनेश कुमार यादव एडवोकेट प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, जेपी यादव जिला सचिव समाज वादी पार्टी रायबरेली, देवेश यादव पूर्व जिला सचिव, राजेश यादव एडवोकेट सदस्य जिला कार्यकारिणी, सुनील यादव सैक्टर प्रभारी, सौरभ चैरसिया, रमेश सविता, आदि गणमान्य लोगों ने योगेश यादव के चयन पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की। ज्ञात हो योगेश यादव समाजवादी पार्टी के बहुत उत्साही सिपाही हैं और उनकी पकड़ क्षेत्र के युवाओं में बेहद है। इसी को दृदृष्टिगत करते हुए समाजवादी पार्टी ने इनको प्रभारी बनाने का निर्णय लिया। जिला अध्यक्ष युवजनसभा सुरेश पटेल व इंजीनियर वीरेंद्र यादव जिला अध्यक्ष सपा रायबरेली, ने एक अच्छे कर्मठ व्यक्ति को यह प्रभार दिया।

Next Post

पूरे देश में इंडिया गठबंधन को अभूत पूर्व समर्थन मिल रहा है - अतुल सिंह

(मनोज […]
👉