रायबरेली श्री अन्न महोत्सव 20 व 21 नवम्बर को

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 32 Second

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत 20 व 21 नवम्बर 2024 को पूर्वाहन 10रू00 बजे, राजकीय इण्टर कालेज मैदान रायबरेली में श्री अन्न महोत्सव, मिलेट्स रेसीपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि जिसमें सभी विभागों द्वारा अपने- अपने विभाग में मिलेट्स से सबन्धित क्रिया कलापों एवं शासन द्वारा अनुमन्य सुविधा ओं की जानकारी, प्रदर्शनी/ स्टाल के माध्यम से मेले में भाग लेने वाले कृषकों/ उपभोक्ताओं को दी जानी है। उन्होंने बताया कि इस कार्य क्रम के माध्यम से कृषकों को खाद्य एवं पोषण सुरक्षा हेतु मिलेट्स/पौष्टिक अनाज के उपभोग के प्रति जागरूक किया जाना है, जिसमें समस्त विभागों के प्रगतिशील कृषकों की भागी दारी तथा जनपद के समस्त कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0 पी0 ओ) के सदस्यों की प्रतिभागिता सुनिश्चित करायी जानी है। अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मिलेट्स से संबन्धित उत्पाद का अ धिक से अधिक स्टाल (डोटल, रेस्टोरेन्ट एवं मिष्ठान भंण्डार आदि) कार्यक्रम में लगवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपरोक्त कार्यक्रम में अपने-अपने विभा गों की प्रदर्शनी / स्टाल (मुख्य आकर्षण मिलेट्स से सम्बन्धी) लगवाना सुनिश्चित करते हुए स्वयं अपनी भी भागीदारी सुनिश्चित करें

Next Post

E-PAPER 20 NOVEMBER 2024

CLICK […]
👉