विशेष अभियान चलाकर बनाए जाएंगे पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time6 Minute, 17 Second

कोटेदारों से भी ले सकते हैं मदद। प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने पत्रा जारी कर दिये दिशा निर्देश। दीपावली पर घर आने वाले प्रवासियों व पात्रा गृहस्थी राशनकार्ड धारकों के कार्ड बनाने पर जोर
(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रदेश भर में विशेष अभियान शुरू किया गया है जो 31 दिसम्बर तक चलेगा। अभियान के दौरान दीपावली पर घर आने वाले पात्र प्रवा सियों और गृहस्थी राशन कार्ड पात्रता सूची में पांच से अद्दिक सदस्यों वाले लाभार्थी परिवारों को सेवा देने पर विशेष जोर होगा। इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर विस्तृत दिशा निर्देश दिए हैं। पत्र के अनुसार कार्ड बनवाने में राशन कार्ड धारकों की भी मदद ली जा सकती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि जिलाधिकारी हर्षित माथुर के नेतृत्व व निर्देशन में इस बारे में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड धारक प्रति लाभार्थी परिवार को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा दी जाती है।
कार्डधारकों को देश के किसी भी सम्बद्ध सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती होने के बाद यह सुविधा बिना समय गवाएं मिलती है । इस योजना से हाल ही में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पात्रता सूची में छह या छह से अधिक सदस्यों वाले परि वारों को भी जोड़ा गया है। ऐसे परिवारों को भी योजना में शामिल किया गया है जिनमें केवल वरिष्ठ नागरिक ही सदस्य हैं। ऐसे नये सदस्यों का कार्ड बनाने पर अधिक जोर है।
प्रमुख सचिव के पत्र के अनुसार विशेष अभियान के दौरान प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों और शहरी वार्डों में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैम्प लगाये जाएंगे। कैम्प के एक दिन पहले योजना के लाभार्थियों को आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जरिये आयोजन स्थल की सूचना दी जाएगी। ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार के लिए माईकिंग का भी उपयोग किया जायेगा। प्रत्येक ब्लाक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी इस अभियान के नोडल अधिकारी होंगे और वह एक नोडल टीम गठित करेंगे जो कार्ययोजना को पूरा कराएगी। अभियान की सफलता के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं का भी सहयोग लेने के लिए कहा गया है। प्रमुख सचिव ने इस अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अद्दिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने का भी निर्देश दिया है।
प्रमुख सचिव ने जिलाद्दि कारियों को निर्देश दिया है कि वह लोगों के बीच आयुष् मान एप की मदद से खुद आयुष्मान कार्ड बनाने के तरीकों के बारे में प्रचार प्रसार करें। जन औषधि केंद्रों और समाचार पत्रों के माध्यम से क्यू आर कोड का प्रदर्शन किया जाए जिसे स्कैन कर लोग अपने मोबाइल में आयुष्मान एप के इस्तेमाल के तरीके का वीडियो देख सकें और खुद अपना कार्ड बना सकें।
प्रमुख सचिव के पत्र के अनुसार पात्र गृहस्थी राशन कार्ड पात्रता सूची में प्रदेश के पांच से अधिक सदस्यों वाले 49.74 लाख परिवारों और सभी वरिष्ठ सदस्यों वाले 11.74 लाख परिवारों को योजना में शामिल किया गया है। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड वाले 3.48 करोड़ पात्र लाभार्थियों में से केवल एक करोड़ लाभार्थियों का ही आयुष्मान कार्ड अभी तक बनाया जा सका है। अभियान के जरिये 2.5 करोड़ अन्य लाभार्थियों का कार्ड बनाने पर विशेष जोर होगा। आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा. व अशोक कुमार ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 16,27,590 लाभार्थी के सापेक्ष 7,16,716 कार्ड बन चुके हैं। प्रमुख सचिव से प्राप्त पत्र में मिले दिशा निर्देशों के अनुसार विशेष अभियान के जनपद स्तरीय माइक्रोप्लानिंग की जिम्मे दारी समस्त ब्लाक स्तरीय अद्दीक्षक/बी.सी.पी.एम. (आयु ष्मान नोडल) सौंपी गई है।

Next Post

E-PAPER 10 NOVEMBER 2023

CLICK […]
👉