Breaking News

भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। कर्पूरी रत्न सम्मान समारोह के आयोजक, अध्यक्ष युवा समाजसेवी रिषभ सेन “दीप” ने खास बात चीत के दौरान बताया कि भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती को भव्य एवं गरिमामय रूप से मनाने को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं, यह भव्य आयोजन गोल्डेन उत्सव लान निकट आईटीआई कालेज गोरा बाजार रायबरेली के प्रांगण पर संपन्न होगा। इस अवसर पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया, बैठकों का आयोजन हुआ तथा समाज के विभिन्न वर्गों से सहभागिता की अपील की गई। कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक एवं समाजवादी विचारधारा के प्रखर नेता रहे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े-वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। बिहार के दो बार मुख्यमंत्री एक बार उप मुख्यमंत्री एवं दशकों तक विधायक रहने के दौरान उन्होंने शिक्षा, आरक्षण और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में ऐतिहा सिक निर्णय लिए, जिनका लाभ आज भी समाज को मिल रहा है। उनकी सादगी, ईमान दारी और जनसेवा के कारण ही वे जनमानस में ‘जननायक’ के रूप में प्रतिष्ठित हुए।
जयंती समारोह के दौरान विचार गोष्ठी, श्रद्धांजलि सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामा जिक चेतना से जुड़े आयोजन प्रस्तावित हैं। वक्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा है, उसी प्रकार समाज का सम्मान और सश क्तिकरण भी तभी बढ़ेगा जब लोग एकजुट होकर उनके आदर्शों में समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय को आत्मसा त करेंगे। आयोजकों ने युवाओं से आह्वान किया कि वे कर्पूरी ठाकुर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें। जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवा सियों में उत्साह और सहभागि ता देखने को मिल रही है।

ताजा खबरें