(मनोज मौर्य)
ऊंचाहार, रायबरेली। महा राष्ट्र के बीएमसी चुनाव में भाजपा को मिली जबरदस्त जीत को लेकर ऊंचाहार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री अभिलाष कौशल के कार्या लय पर जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाइयों का वितरण किया गया।
शुक्रवार को जैसे ही बी एमसी चुनाव के नतीजे सामने आए, भाजपा कार्यकर्ता उत्साह में डूब गए।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ने कहा कि यह जीत भाजपा कार्यक र्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार करने वाली है।
उन्होंने कहा कि देश के हर शहर और गांव में भाजपा के प्रति आम मतदाताओं का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। विपक्ष के झूठे प्रचार को जनता नकार रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जता रही है।
कार्यक्रम में युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सुनील मौर्य, राजेंद्र सैनी, रामपाल गुप्ता, पंकज शुक्ल, विवेक अग्रहरि, पारस अग्रहरि, अरविंद शर्मा, विवेक श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, राकेश पासी और सुखलाल सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बीएमसी चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, ऊंचाहार में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
