Breaking News

नासिक में काम कर रहे युवक की हुई संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

(मनोज मौर्य)
रायबरेली। जिले के सरेनी विकासखंड अंतर्गत पूरे बाल्दी मजरे सिघौतारा निवासी तेज बहादुर उर्फ बबन की महाराष्ट्र के नासिक में संदिग्ध परिस्थि तियों में मौत हो गई। तेज बहा दुर नासिक में शटरिंग लाइन में काम करता था। परिवार ने छह अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 10ः05 बजे तेज बहादुर ने वीडियो काल के जरिए घर वालों से बात की थी और बताया था कि वह खाना बना रहा है। इसके बाद अगले दिन उसके साथ काम करने वाले युवकों ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। तेज बहादुर का पा र्थिव शरीर मुंबई से हवाई जहाज द्वारा रात करीब 4 बजे उसके पैतृक गांव बाल्दी मज रा सिघौतारा लाया गया। परिजनों का आरोप है कि शव पर मारपीट के स्पष्ट निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शरीर पर चोटों का उल्लेख किया गया है, जिससे मौत को लेकर संदेह और गहरा गया है।
इस मामले में सरेनी कोतवाली प्रभारी रमेश चंद यादव ने बताया कि तेज बहा दुर की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। हत्या या मारपीट से मौत की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि नासिक पुलिस से संपर्क कर मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राजपाल का बेटा तेज बहादुर अपने परिवार का दूसरा पुत्र था। परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर यह परिवार न्याय की मांग कर रहा है। वहीं ग्रामीणों ने भी घटना को हत्या बताते हुए निष् पक्ष जांच की मांग की है।

ताजा खबरें