(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। जिलाधिकारीध्जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ध्उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ की अध्यक्षता में कले क्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) कार्यक्रम के अन्तर्गत आलेख्य प्रकाशन के प्रश्चात निर्गत नोटिस की सुनवाई किये जाने हेतु नियुक्त किये गये निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहा यक निर्वाचक रजिस्ट्री करण अधिकारियों को विधानभावार 02 पालियों में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रथम पाली में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 177 – बछरावां (अ0जा0), 179- हरचन्दपुर एवं 180-रायबरेली तथा द्वितीय पाली में विधान सभा क्षेत्र 181-सलोन (अ0 जा0), 182-सरेनी एवं 183- ऊँचाहार का प्रशिक्षण आयो जित किया गया।
उप जिला निर्वाचन अद्दि कारी ने प्रशिक्षण में उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वा चन क्षेत्रों की निर्वाचक नामाव लियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिन निर्वा चकों की विशेष प्रगाढ पुनरी क्षण निर्वाचक नामावलियों से लिंकिंग सुनिश्चित नहीं हो सकी, ऐसे निर्वाचकों की अर्हता सुनिश्चित करने के लिए निर्वा चक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा उन्हें आलेख्य प्रकाशन के पश्चात् नोटिस निर्गत की जायेगी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक रजि स्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधि कारियों द्वारा एक दिन में अधिकतम ऐसी 100 नोटिसों पर सुनवाई की जानी है। उक्त विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण निर्वा चक नामावलियों से लिंकिंग न सुनिश्चित होने वाले निर्वा चकों के नोटिसों के सुनवाई हेतु उपजिलाधिकारीध्निर्वा चक रजिस्ट्रीकरण अधिकारि यों के पर्यवेक्षणध्अधीक्षणध्नियं त्रण में अधिकारियों की विद्दा नसभा निर्वाचन क्षेत्रवार नियुक्ति की गई है तथा सम्बन्धित अधिकारीगण अपने-अपने वि धानसभा निर्वाचन क्षेत्र से सम्ब न्धित उपजिलाधिकारीध् निर्वा चक रजिस्ट्रीकरण अधिकारि यों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें गें। उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यकम समय बद्ध, संवेदनशील एवं अति मह त्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाहीध्शिथि लता क्षम्य नहीं है।
अवसर पर ज्वाइंट मजि स्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, उप जिलाधिकारी अभिषेक वर्मा, प्रभारी सहायक जिला निर्वा चन अधिकारी फिरोज अहमद सहित समस्त उप जिलाधि कारी व सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहें।
ईआरओध्एईआरओ का प्रशिक्षण सम्पन्न
