(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। जनपद में बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बाल रक्षा भारत के सहयोग से संचालित ‘सखी दृ इनिशिएटिव टू सिक्योर हर फ्यूचर’ परियोजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम एवं शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इन पहलों के माध्यम से किशोरियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ विद्यालयों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सुरक्षित वातावरण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्टेट रिसोर्स ग्रुप से श्री राजवंत सिंह के नेतृत्व में जनपद के 12 हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों की कुल 131 छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहा भारत को सशक्त बनाने के लिए बेटियों को सशक्त होना पड़ेगा बच्चों के अंदर से डर संकोच निकल गया है, महावारी के बारे में वह खुलकर बात करते हैं, महावारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है बल रक्षा भारत ने इसकी एक अच्छी शुरुआत की है हम उम्मीद करते हैं कि इसी प्रकार इसका संचालन आगे भी होता रहेगा उनके अनुसार छात्रवृत्ति जैसी पहल आर्थिक चुनौतियों को कम करने के साथ छात्राओं को शिक्षा जारी रखने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करती है। यह बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वहीं, परियोजना के अंतर्गत जनपद के 40 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के लिए एक दिवसीय शिक्षक क्षमता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, किशोर स्वास्थ्य, एवं ब्रदर फॉर चेंज, संतुलित पोषण एवं जीवन कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। वहां बताया गया ने कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के शरीर की एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए इस विषय पर शर्म और संकोच के बजाय सही जानकारी एवं जागरूकता आवश्यक है। किशोरियों में एनीमिया, थकान एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव के लिए उचित पोषण और देखभाल पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
यह परियोजना रायबरेली के राही, हरचंदपुर, अमावां, सतांव विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्र के 40 विद्यालयों में संचालित है। इसके अंतर्गत छात्र-छात्राओं को , जीवन कौशल, लैंगिक समानता एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता सत्रों से जोड़ा जा रहा है। साथ ही विद्यालयों में पैड बैंक की स्थापना, कोड ऑफ़ कंडक्ट का क्रियान्वयन तथा मासिक धर्म अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों के नवीनीकरण जैसे प्रयास भी किए जा रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ बाल रक्षा भारत की टीम सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इन प्रयासों का उद्देश्य शिक्षकों को सक्षम बनाना तथा किशोरियों को सही जानकारी, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि प्रत्येक बालिका आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा पूरी कर सके और आत्म निर्भर भविष्य की ओर आगे बढ़े।
बाल रक्षा भारत एक बाल-केंद्रित संस्था है, जो बच्चों के अधिकारों, स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करती है तथा आपदा के समय भी बच्चों को आवश्यक सहायता प्रदान करती है।
सखी पहल से रायबरेली की 131 छात्राओं को छात्रवृत्ति 40 स्कूलों के शिक्षकों को मिला किशोर स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म स्वच्छता का प्रशिक्षण
