Breaking News

एस.डी. महिला महाविद्यालय नरवाना में इंटर-जोनल युवा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

(अनिल शेट्टी)
नरवाना। एस.डी. महिला महाविद्यालय, नरवाना में चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के युवा एवं सांस्कृतिक मामलों के निदेशालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय इंटर-जोनल युवा महोत्सव- 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। 27 से 29 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में विभिन्न महाविद्या लयों के विद्यार्थी अपनी कला, प्रतिभा और सांस्कृतिक कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में चौध री रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के कुलपति प्रो. डॉ. आर.पी. सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दिल्ली सहकारी आवास वित्त निगम के पूर्व चेयरमैन राजेश गोयल एवं विमलेश गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं डीवाईसीए के डायरेक्टर अनिल कुमार, सीआरएसयू के ओएसडी विजय कुमार, हरियाणा कला परिषद के वाइस चेयरमैन महेश जोशी तथा डीवाईसीए की असिस्टेंट डायरेक्टर भावना विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोपहर के सत्र में विश्ववि द्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजेश गोयल और डीन ऑफ कॉलेजेज डॉ. आनंद मलिक ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
मुख्य अतिथि के महाविद्या लय परिसर में पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान, विद्यालय की प्राचार्या नीना गुप्ता, डॉ. नयनदीप तथा प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल और महासचिव जियालाल गोयल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं वाद्य यंत्रों की धुन के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद अति थियों ने महाविद्यालय परिसर में स्थित लाला गौरी शंकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा पीर बाबा की मजार पर प्रार्थना कर शुभकामनाएं प्राप्त कीं। मंच पर अतिथियों के बैज अलंकरण, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ समारोह का औपचारिक शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंजना लोहान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए महोत्सव के आयोजन पर प्रसन् नता व्यक्त की और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कि या। इस अवसर पर इंटर-जोनल युवा महोत्सव की सूचना पुस्ति का का विमोचन भी किया गया।
अपने संबोधन में कुलपति प्रो. डॉ. आर.पी. सैनी ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक अभिव्यक्ति का महत्वपूर्ण मंच है।
ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा निखा रने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।
महोत्सव के पहले दिन विभिन्न मंचों पर हरियाणवी पॉप गीत, एकल नृत्य, समूह नृत्य, स्किट, मिमिक्री, माइम, संस्कृत नाटक, भारतीय ऑर्केस्ट्रा, भारतीय शास्त्रीय एकल गायन, लोकगीत, हरियाणवी एकल लोकगीत, हरियाणवी गजल और सांग सहित अनेक सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अलावा काव्य संगोष्ठी, वाद-विवाद, क्विज, ऑन-द-स्पॉट फोटोग्राफी, कार्टू निंग और रंगोली जैसी साहित् ियक एवं रचनात्मक प्रतियोगिता ओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। विभिन्न मंचों का संचालन डॉ. अनीता छाबड़ा, डॉ. शालू गर्ग, डॉ. शालू सच देवा, मधु शर्मा, गीता बनवाला और कांता जागलान ने किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेश सिंघल ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, विश्वविद्यालय प्रशासन, प्रतिभागियों, आयोजन समिति और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने, आपसी सद्भाव बढ़ाने और सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर देते हैं।
इस अवसर पर सीताराम, कलीराम मित्तल, मोहन प्रकाश गुप्ता, राजेंद्र सिंगला, रामेश्वर सिंगला, रमेश सिंगला, मुकेश गोयल, अवन गोयल सहित पूनम शर्मा, उषा मित्तल और शहर के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। तीन दिवसीय युवा महोत्सव आगामी दो दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह देखने को मिलेगा।
कुलपति डा. आर.पी. सैनी ने किया उद्घाटन

ताजा खबरें