शंकरी सिंह ने बाबा रेतेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना,
बनी-बंथरा में उमड़ा श्र(ालुओं का जनसैलाब,
ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और आपसी सौहार्द का दिखा संगम
(सन्तोष उपाध्याय)
लखनऊ। बनी-बंथरा स्थि त प्राचीन रेतेश्वर महादेव धाम मंदिर परिसर में गुरुवार को पारंपरिक एवं ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ‘शंकरी भैया’ ने बाबा रेतेश्वर धाम में दर्शन -पूजन कर मेले का शुभारंभ किया। मेले के प्रारंभ होते ही क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्राम वासियों में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर शंकरी सिंह ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेतेश्वर महादेव धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। ऐतिहासिक हटिया मेला हमारी पुरातन परंपराओं, ग्रामीण एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और पूर्वजों की परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने मेला समिति बनी के सभी सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों को बधाई देते हुए बाबा रेतेश्वर महादेव से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में पूर्व सदस्य विधान परिषद प्रदीप सिंह, मेला समिति अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रधान बनी रमेश गुप्ता, पूर्व प्रधान जगनायक सिंह, विनय दीक्षित, शिव नारायण सिंह, पार्षद मनोज रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद गौतम, पूर्व प्रधान ईंटगांव शशि कांत तिवारी, प्रधान ईंटगांव मोले पाल, प्रधान भदोई कामेंद्र मौर्य, पूर्व प्रधान मवई पड़ियाना राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय पाल महासभा सज्जन पाल, कीर्तिवर्धन सिंह, पूर्व प्रधान माती अजय अवस्थी, पत्रकार गौरव शुक्ला, पूर्व प्रधान सदरौना सईद अहमद, पूर्व प्रधान परवर पश्चिम अनिल यादव, अवनीश सिंह, लवी, सीरज सिंह, नदीम, रऊफ खान, दिव्यांशु त्रिपाठी, विनोद पाल, धर्मेंद्र सिंह, विकास सिंह, अजय सिंह, दीप सिंह, कल्लू कश्यप, उमेश जायसवाल, राम चंद्र कश्यप, उमा शंकर मिश्रा और मोनू पांडेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। चार दिव सीय हटिया मेले में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पारंपरिक मेले की विशेष व्यवस्था की गई है। मेले में क्षेत्र के लोगों के साथ ही आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन के माध्यम से क्षेत्र की धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है।
बनी में ऐतिहासिक चार दिवसीय हटिया मेले का हुआ भव्य शुभारंभ
