Breaking News

अब तक एक लाख से अधिक लोगों ने खाई फाइलेरिया से बचाव की दवा

(राममिलन शर्मा)
कानपुर नगर। जनपद के चार ब्लॉक ककवन, बिल्हौर, चौबेपुर और बिधनू में फाइ लेरिया (हाथीपांव) से बचाव के लिए चलाए जा रहे सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान के तहत चार कार्यदिवसों में 1.04 लाख लोगों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया है। इनमें बिधनू में 29,366, बिल्हौर में 41,260, चौबेपुर में 24,137 और ककवन में 9,588 लोगों ने दवा खाई है। यह जानकारी नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे भी अभियान में शामिल होकर स्वास्थ्य कर्मियों के सामने दवा का सेवन करें और फाइ लेरिया उन्मूलन में अपना योग दान दें। जिला मलेरिया अधिका री ए.के. सिंह ने बताया कि अभियान के तहत अब तक चारों ब्लॉकों की कुल आबादी के सापेक्ष लगभग 15 प्रतिशत लोगों ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया है। चारों ब्लॉकों की कुल आबादी 6.77 लाख है। उन्होंने बताया कि कुल 24,774 लोगों ने दवा सेवन से इनकार किया था, जिनमें से 59 प्रतिशत यानी 14,717 लोगों को समझाकर दवा का सेवन करा दिया गया है।
फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलती है। यह लंबे समय में हाथ-पैर में असामान्य सूजन और स्थायी दिव्यांगता का कारण बन सकती है। इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय एमडीए अभियान के दौरान दी जाने वाली फाइ लेरिया रोधी दवा का सेवन करना है। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि फाइ लेरिया से बचाव की दवा सुर क्षित है और पात्र लोगों को इसका सेवन करना चाहिए। दवा का सेवन स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही करना जरूरी है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी तरह की भ्रांति या डर में आकर दवा खाने से न बचें। स्वयं दवा का सेवन करें और परिवार के अन्य सदस्यों तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सामूहि क रूप से दवा का सेवन ही फाइलेरिया के संक्रमण को रोकने और जनपद को इस बीमारी से मुक्त बनाने में मदद गार होगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ), प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल (पीसीआई) और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफॉर) भी लोगों को दवा सेवन के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके साथ ही सीएचओ और पेशेंट सपोर्ट ग्रुप (पीएसपी) के सदस्य भी लोगों की भ्रांतियां दूर करने और उन्हें दवा सेवन के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसका उदाहरण बिधनू ब्लॉक के हाजीपुर गांव में देखने को मिला, जहां पीएसपी सदस्यों ने दवा सेवन से इनकार करने वाले 85 लोगों में से 53 को समझाकर दवा का सेवन कराया।

ताजा खबरें