Breaking News

मेरा उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा है -बलवंत सिंह लोधी

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। डलमऊ प्रथम क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी बलवंत सिंह लोधी को जनता का व्यापक और उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के गांव-गांव में चल रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों की भारी भीड़ और सकारात्मक प्रतिक्रिया यह संकेत दे रही है कि बल वंत सिंह लोधी की दावेदारी लगातार मजबूत होती जा रही है। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने खुलकर सम र्थन जताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बलवंत सिंह लोधी जमीन से जुड़े नेता हैं। और हमेशा क्षेत्र की सम स्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाते रहे हैं। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों को लेकर उनका स्पष्ट विजन जनता को आकर्षित कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बलवंत सिंह लोधी हर सुख -दुख में क्षेत्रवासियों के साथ खड़े रहते हैं और बिना भेद भाव के जनसेवा करते हैं।
यही कारण है कि उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। युवाओं में उनके प्रति विशेष उत्साह देखा जा रहा है, वहीं महिलाओं का भी भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इस अवसर पर बलवंत सिंह लोधी ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे डलमऊ प्रथम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा है और क्षेत्र को विकास की नई दिशा देना उनकी प्राथमिकता होगी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जिस तरह से बलवंत सिंह लोधी को जनता का समर्थन मिल रहा है, उससे जिला पंचायत सदस्य पद की चुनावी तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। डलमऊ प्रथम क्षेत्र में उनका जनाधार लगाता र मजबूत हो रहा है और आने वाले दिनों में समर्थन और बढ़ने की संभावना है।

ताजा खबरें