विजयी प्रतिनिधियों को बैच पहनाकर किया सम्मानित
(सन्तोष उपाध्याय)
लखनऊ। आर्यकुल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के तत्वावधान में आर्यकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड रिसर्च में 16वां छात्र संघ चुनाव सोमवार को परिणाम घोषणा एवं विजयी छात्र प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह के साथ संपन्न हो गया। तीन चरणों में संपन्न हुई इस चुनावी प्रक्रिया का समापन लोकतांत्रिक उत्साह, नेतृत्व क्षमता और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के साथ हुआ। परिणाम घोषित होते ही परिसर में खुशी का माहौल बन गया और विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और बैच पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
चुनावी प्रक्रिया 22 अक्टूबर को नामांकन के साथ शुरू हुई। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रचार-प्रसार और मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई तथा 26 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए गए। चुनाव लिंग दोह समिति के निर्धारित दिशा -निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
छात्र संघ के विभिन्न पदोंकृउपाध्यक्ष, कप्तान एवं उप कप्तान के लिए मतदान उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। छात्र-छात्राओं ने कतार बद्ध होकर शांतिपूर्ण ढंग से अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई। घोषित परिणामों के अनुसार उपाध्यक्ष (पुरुष वर्ग) पद पर रवि शेखर पाण्डेय तथा उपाध्यक्ष (महिला वर्ग) पद पर शैली चौधरी विजयी घोषित हुए। कप्तान पद पर वल्लभी के लिए विक्की शर्मा एवं शिवम यादव , नालंदा के लिए ऋषभ शुक्ल , उज्जैन के लिए विश्वजीत शर्मा एवं रुक्मणि चौधरी तथा तक्षशिला के लिए आयुष कुमार दुबे एवं आदित्य मिश्र विजयी रहे। उप कप्तान पद पर वल्लभी से शिवा यादव, हर्ष कन्नौजिया, आलोक कुमार एवं अर्पित गुप्ता, नालंदा से दीपक तिवारी, जितेन्द्र कुमार, कौशल कुमार एवं कृष्णा सेंगर, उज्जैन से जिदान खान , हर्ष मिश्र, प्रद्दुम्न वर्मा एवं वंशिका श्रीवास्तव तथा तक्षशिला से आदर्श सिंह, अभि षेक प्रजापति, लव श्रीवास्तव एवं एकता श्री वास्तव विजयी घोषित किए गए।
परिणाम घोषणा के बाद विजयी प्रतिनिधियों को बैच पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों का फूल-मालाओं एवं ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। कॉलेज के निदेशक डॉ. सशक्त सिंह ने सभी विजयी छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव संस्था के लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ नेतृत्व विकास की पहली सीढ़ी है और इसके माध्यम से विद्यार्थियों में जिम्मे दारी, अनुशासन एवं जनप्रतिनि धित्व की भावना विकसित होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित प्रतिनिधि छात्र हितों एवं संस्थान की प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आदित्य सिंह ने कहा कि कि छात्र संघ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनु शासन और सामूहिक उत्तरदा यित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने चुनाव के सफल आयोजन पर समिति के सदस्यों को बधाई दी और नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए कॉलेज की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की। चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया चीफ रिटर्निंग ऑफिसर प्रणव पाण्डेय एवं डॉ. आदित्य सिंह की देखरेख में संपन्न हुई। रिटर्निंग अधिकारियों बालकृष्ण सिंह, डॉ. अब्दुल रब खान, वर्तनी श्रीवास्तव एवं प्रियंका केसरवानी ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिणाम घोषणा समारोह में रजिस्ट्रार सुदेश कुमार तिवारी, विभागाध्यक्ष बी. के. सिंह, डॉ. काशिफ शकील, प्रियंका केसरवानी, आस्था तिवारी, सदब, वर्तिका सिंह, साकिब अंसारी, प्रशंसा सिंह, स्नेहा सिंह, ललिता, स्वाति कनौजिया, एवं काजल मौर्य सहित अन्य शिक्षकगण, स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आर्यकुल कालेज आफ फार्मेसी एंड रिसर्च में 16वां छात्र संघ चुनाव संपन्न
