Breaking News

ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा- अतुल सिंह गांव-गांव पहुंचकर कांग्रेस नेता ने की नुक्कड़ सभा, चैपाल और मार्च, बिजली कटौती व आवारा पशुओं की समस्या भी उठाई

(मनोज मौर्य)
ऊंचाहार। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं विधानसभा क्षेत्र ऊंचाहार के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने सोमवार को गौरा और डलमऊ ब्लाक के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभा, चैपाल और मार्च कर ग्रामीणों से सं वाद किया। इस दौरान उन्होंने ‘वोट चोर गद्दी छोड’ के नारे लगाते हुए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेता ने ग्रा मीणों की समस्याएं भी सुनीं।
अतुल सिंह ने गौरा ब्लाक के गोंडा, धीरनपुर, ककोड़ा, कुलियापुर, रसूलपुर, पूरे धौ कल सिंह, एकडला और नर हरपुर तथा डलमऊ ब्लाक के मटियारा, कूढ़ा चक शगुनपुर और नजरी पुरवा सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने आ चुका है। विगत राज्यों के चुनावों में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सहयोग से भाजपा द्वारा वोट चोरी कर चुनाव जीतने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी व्यवस्था और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा और ज्ञा नेश कुमार को इस्तीफा देना होगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के लोग बिजली की अघोषित कटौती से परेशान हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई क्षेत्रों में पांच-छह घंटे से अधिक बिज ली नहीं मिल रही है, जबकि बिजली के बिल हजारों रुपये आ रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक पर जनता की सम स्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
अतुल सिंह ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में ऊंचाहार की जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि वह लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उन का आशीर्वाद ले रहे हैं। कि सानों की ओर से आवारा पशुओं की समस्या और ग्रा मीण क्षेत्रों में टूटी सड़कों की शिकायतें भी सामने आईं।
इस मौके पर गौरा ब्लाक अध्यक्ष अनिरुद्ध दीक्षित, डल मऊ ब्लाक अध्यक्ष हरि भान लोधी, जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, सचिव मो. फारूखी, पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह, राजू सिंह, अमर यादव, नईमुद्दीन, प्यारे लाल, बच्चन द्विवेदी, प्रधान दीपू सिंह, राम प्यारे जायस वाल, भोला साहू, सोनू सिंह, अमृतलाल गौतम, युवा नेता विकास दिवाकर, अनुराग गुप्ता, ऋतिक जायसवाल, नीतीश यादव, गुड्डू अवस्थी, प्रदीप अग्नि होत्री, उत्तम सैनी, संजीव सोनी, कृष्ण द्विवेदी, पीर मोहम्मद, रमेश पटेल, रमेश कुमार निर्म ल, श्रीकेश शुक्ला, अशोक सिंह, राज सिंह, शर्मिला सरोज, रेखा सरोज, महेश सरोज, रमेश मौर्य, सूरज दिनपाल, रामकुमार यादव, गुलाब यादव, दिनेश सिंह, आशीष सिंह, विजय यादव, अनुज कुमार, सूरज पाल नेता, कौशलेंद्र कुमार, महेश सोनी, इंद्र बहा दुर सिंह, उत्तम सिंह, सत्यदेव सिंह, राकेश प्रजापति, दशरथ प्रजापति, शेर बहादुर, सुदामा यादव, राम विलास, छोटे सरोज, अरविंद पाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ताजा खबरें