Breaking News

सीएम योगी के मार्गदर्शन में सरोजनीनगर के समग्र एवं भविष्यपरक विकास, डा. राजेश्वर सिंह ने जताया आभार

 

– विकास कार्यों की प्रगति पर सीएम से चर्चा, सरोजनीनगर के भविष्य को ध्यान में रखकर विकास के अगले चरण का रोडमैप प्रस्तुत
– अशोक लीलैंड, ब्रह्मोस, एक्सप्रेसवे और आधुनिक अवस्थापना से मजबूत हुई सरोजनीनगर की विकास यात्रा,
– अब 500 करोड़ के विशेष पैकेज से अगले चरण की तैयारी
– एयरो सिटी, ए आई सिटी, एयरपोर्ट, नौ सेना शौर्य वाटिका और आधुनिक वाणिज्यिक केंद्रों से बदल रहा सरोजनीनगर का स्वरूप
(सन्तोष उपाध्याय)
लखनऊ। सरोजनीनगर के समग्र, सुव्यवस्थित एवं भवि ष्य परक विकास को निरंतर मिल रहे मुख्यमंत्री योगी आ दित्यनाथ के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए विधायक डा. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सह योग से सरोजनीनगर में औद्यो गिक विकास, रक्षा विनिर्माण, आधुनिक कनेक्टिविटी, रोज गार, तकनीकी विकास और जनसुविधाओं के क्षेत्र में निरं तर विस्तार हुआ है। अशोक लीलैंड की 70 एकड़ में विक सित ग्रीनफील्ड विनिर्माण इकाई, ब्रह्मोस, एयरो सिटी से जुड़ी रक्षा परियोजना, डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के लख नऊ नोड, एक्सप्रेसवे एवं सुदृढ़ सड़क नेटवर्क, चैधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास विकसित होता आ र्थिक क्षेत्र तथा आधुनिक आ वासीय एवं वाणिज्यिक केंद्र सरोजनीनगर की बदलती वि कास यात्रा के प्रमुख उदाह रण हैं। इन उपलब्धियों के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के निरं तर मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। आज की भेंट के दौरान डा. सिंह ने मुख्यमंत्री को सरोज नीनगर में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया और क्षेत्र की भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप अगले चरण के वि कास पर चर्चा की। इस क्रम में पंडित खेड़ा, गौरी, नीलमथा सहित तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों के लिए लगभग 500 करोड़ के विशेष अवस्थापना विकास पैकेज, 10 प्रमुख नालों के निर्माण, अवध विहार योजना एवं अंसल ।च्प् की शहीद पथ से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए रैम्प, बंगला बाजार की ओर से बिजनौर रोड की दिशा में एलिवेटेड रोड, अमौसी एयरो सिटी एवं नादरगंज ए आई सिटी की प्रगति में तेजी, बंथरा में विशिष्ट मंडी स्थल तथा ‘विरासत-ए-खालसा तीर्थ स्थल’ को राज्य कार्ययोजना 2026दृ27 में शामिल करने सहित विभिन्न प्रस्ताव मुख्य मंत्री के समक्ष रखे गए। मुख्य मंत्री ने सभी विषयों को गंभीर तापूर्वक सुना और प्रस्तुत प्रस् तावों पर संज्ञान लिया।
सरोजनीनगर की विकास यात्रा में रक्षा एवं रणनीतिक विनिर्माण का विशेष महत्व है। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस् िट्रयल कारिडोर के लखनऊ नोड में ब्रह्मोस एयरोस्पेस सहि त रक्षा क्षेत्र से जुड़ी परियोज नाओं की योजना है।
ब्रह्मोस-एन जी परियोज ना और रक्षा परीक्षण अवसंर चना जैसी पहलों से क्षेत्र में उच्च तकनीक, रक्षा विनिर्माण, अनुसंधान एवं रोजगार की नई संभावनाएं बनी हैं। इस दिशा में हो रहे विकास के लिए डा. सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में अशोक लीलैंड की अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड फैक्ट्री सरोजनीनगर की औ द्योगिक क्षमता का महत्वपूर्ण उदाहरण बनी है।
एयरपोर्ट के निकट सरोज नीनगर इंडस्ट्रियल एरिया में 70 एकड़ में विकसित यह इकाई क्लीन मोबिलिटी और नेक्स्ट जेनरेशन मोबिलिटी साॅल्यूशन पर केंद्रित है। जन वरी 2026 में शुरू हुई यह परियोजना क्षेत्र में बड़े औ द्योगिक निवेश और आधुनिक विनिर्माण के विस्तार को दर्शा ती है। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में लखनऊ एयरपोर्ट, शहीद पथ, कानपुर रोड, आउटर रिंग रोड और प्रमुख एक्सप्रेसवे काॅरिडोर से सरोजनीनगर की स्थिति और मजबूत हुई है। बेहतर सड़क एवं क्षेत्रीय कने क्टिविटी ने उद्योग, आवास, रसद, खुरदुरे और वाणिज्यिक गतिविधि के विस्तार के लिए आधार तैयार किया है। इस व्यापक अवस्थापना विकास को गति देने के लिए भी मुख्य मंत्री के सहयोग को डा. सिंह ने महत्वपूर्ण बताया। एयरोसिटी और ए आई सिटी जैसी भविष्यपरक परियोजनाएं सरोजनीनगर को नई तकनी की एवं आर्थिक संभावनाओं से जोड़ रही हैं। ।प् ब्पजल के प्रस्तावित च्ींेम.प् में आर्टिफि शियल इंटेलिजेंस , डीपटेक, उच्च प्रदर्शन कंप्यूटिंग, परी क्षण एवं अनुकरण प्रयोगशाला और आधुनिक डिजिटल आ धारभूत संरचना जैसी सुविधाओं की परिकल्पना की गई है। इससे प्रौद्योगिकी उद्यमि ता, नवाचार और उच्च मूल्य रोजगार के नए अवसरों का आधार तैयार हो रहा है।
चैधरी चरण सिंह अंतररा ष्ट्रीय एयरपोर्ट और उसके आस पास विकसित होते औद्योगिक एवं व्यापारिक गलियारे ने भी सरोजनीनगर की आर्थिक गतिविधियों को नई गति दी है। वहीं लुलु माल, फीनिक्स पलस्सियो जैसे बड़े व्यावसा यिक लक्ष्य तथा आधुनिक आ वासीय एवं वाणिज्यिक केंद्रों के विस्तार ने क्षेत्र के अर्बन लैंडस्केप नया स्वरूप दिया है। इन व्यापक विकास पहलों के लिए भी डा. सिंह ने मुख्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। विकास के साथ रा ष्ट्रीय सुरक्षा, सैन्य विरासत और पर्यटन को जोड़ने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल हुई है। लखनऊ में स्थापित नौसेना शोर्य वटिका भारतीय नौसेना की वीरता और गौरव को समर्पित खुला प्रदर्शनी संग्रहालय है। 19 करोड़ की लागत से विकसित इस परि सर में भारतीय नौसेना से जुड़े कलाकृतियों और शस्त्र प्रणाली प्रदर्शित किए गए हैं। यह पहल क्षेत्र में राष्ट्रीय गौरव और शैक्षिक पर्यटन को नया आयाम देती है। डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनी नगर की विकास यात्रा अब उद्योग, रक्षा और कनेक्टिविटी से आगे बढ़कर ए आई, पर्याप्त वित्तीय संसाधन आधुनिक वाणिज्यिक गतिविधियों, रोज गार, हरित विकास और सांस् कृतिक विरासत तक विस्तृत हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और सहयोग से तैयार हुए इस मजबूत विकास आधार को अब स्थानीय नागरिक सुवि धाओं, बेहतर जल निकासी, सड़क, सीवर, रोजगार और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप और मजबूत करने की दिशा में विकास का अगला चरण आगे बढ़ाया जाएगा।

 

ताजा खबरें