(राममिलन शर्मा)
अमेठी। जनपद में एक से 31 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 12 से 31 तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन के उद्देश्य से बुद्द वार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शशांक चैद्द री की अध्यक्षता में अन्तर्विभा गीय बैठक आयोजित की हुयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नगर पालिका परिषदध्नगर पंचायत द्वारा शहरी क्षेत्रों में नालियों की नियमित एवं प्रभावी सफाई, लार्वानाशी का नियमित छिड़ काव, कूड़े का वैज्ञानिक निस् तारण तथा फागिंग की समु चित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही कृषि विभाग द्वारा जलभराव की स्थिति का त्वरित एवं प्रभावी समाधान किया जाए।
ग्रामीण विकास एवं पंचा यती राज विभाग को निर्देशित किया गया कि खुले में शौच से मुक्ति, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, हैंडपम्प एवं उनके प्लेट फार्म की मरम्मत, पर्यावर णीय स्वच्छता, नालियों की सफाई एवं लार्वानाशी छिड़का व के कार्यों का प्रभावी क्रिया न्वयन सुनिश्चित किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग एवं महि ला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि दस्तक कार्यक्रम के अंतर्गत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यक र्ताओं के माध्यम से घर-घर भ्रमण कर मच्छर जनित रोगों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाए। साथ ही मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने, महिलाओं एवं बच्चों को मच्छर दानी के उपयोग तथा पूरी बांह के कपड़े पहनने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अति रिक्त बुखार के मरीजों की पह चान कर उनकी लाइन लिस् िटंग तैयार कर ने एवं उन्हें निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। क्षय रोग के संभावित रोगियों की पह चान कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। बैठक में मुख्य चि कित्सा अधिकारी डा. अंशु मान सिंह, नोडल संचारी रोग, जिला मले रिया अधिकारी, नगर पालिका परिषदध्नगर पंचायत, पंचायत राज विभाग, महिला एवं बाल विकास वि भाग, शिक्षा विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, दिव्यांग कल्या ण विभाग एवं पशुपालन विभाग सहित समस्त सम्बन्धित विभा गों के जनपद स्तरीय अधि कारियों ने प्रतिभाग किया।
विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जनपद स्तरीय बैठक सम्पन्न
