Breaking News

सई नदी के किनारे बना प्रसाद मेडिकल कालेज सवालों के घेरे में, चारों तरफ पानी ही पानी

– सई नदी के किनारे बना प्रसाद मेडिकल कालेज का सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा
– इसी स्थान पर इससे पहले अस्पताल की मान्यता रद्दद की गई, वहीं प्रसाद मेडिकल कालेज को दी मान्यता, आखिर क्यों
– मानकों के खिलाफ चलाया जा रहा है मेडिकल कालेज और अस्पताल, इमरजेंसी में आए रोगी राम भरोसे
(सन्तोष उपाध्याय)
बंथरा। राजधानी लखनऊ में जहां कुछ प्राइवेट हास्पिटल दिन प्रतिदिन अवैध रूप से बढ़ते जा रहे हैं और अवैध जमीनों पर कब्जा कर उसका विस्तार कर रहे हैं, वही मा नकों को ताख पर रखकर मेडिकल कालेज और अस्प ताल चलाए जा रहे हैं। जिस में न तो कोई पढ़ने वाला मेडि कल छत्राओं के लिए उचित व्यवस्था है। सिर्फ बिल्डिंग खड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में बंथरा थाना के अंतर्गत सई नदी के किनारे अवैध रूप में बने प्रसाद मेडिकल कालेज चलाने का धंधा फल फूल रहा है। स्थानीय सूत्रों द्वारा मालूम की प्रसाद मेडि कल कालेज से पहले सई नदी के किनारे एफआई के नाम से अस्पताल बना था। जिसकी मान्यता इसीलिए रद्द हुई थी, क्योंकि विशेषज्ञों ने कहा था, यहाँ जलभराव होगा, बाढ़ का पानी सीधे अस्पताल तक पहुँचेगा, मरीजों की जान को खतरा भी होगा, उसके बावजूद अब प्रसाद मेडिकल कॉलेज मनमानी तरीके से सरकारी जमीनों पर लगातार सई नदी के किनारे आसपास के सरकारी जमीनों पर अवैद्द कब्जा करके अपनी मनमा नी तरीके से बिल्डिंग बनाता जा रहा है। वही भारी बारिश के कारण जहां चारों तरफ जल भराव हमेशा बना हुआ है, जिस कारण मरीजों को अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया। लेकिन अब खेल देखिए उसी जमीन, उसी बिल्डिंग को प्रसाद हास्पिटल ने खरीद लिया है और आज वही हो रहा है जिसका डर था, पानी सीधा इमरजेंसी तक पहुँच गया है। सवाल यही उठता है की जब एफआई था तो खतरा था, अब प्रसाद मेडिक ल कालेज है तो खतरा नहीं रहा, आखिर क्यों। क्या मान्य ता का आधार पैमाना नदी का पानी तय करता है या पैसे की थैली, इमरजेंसी में पानी भरा रहेगा तो मरीज स्ट्रेचर पर आएगा या नाव पर ? ये मेडिकल कालेज है या जल महल ?
एनएमसी और शासन को जवाब देना चाहिए कि क्या ऐसी जगह को मान्यता मिलनी चाहिए जहाँ डाक्टर से पहले बाढ़ का पानी मरीज तक पहुँच जाए? क्या लखनऊ मुख्य चिकित्सा अधिकारी अं जान है या आंखों पर पट्टी बां धकर इसी तरह के मेडिकल कालेज चलाने का अनुमति दिया गया है। इसी तरह के मेडिकल कालेज और अस्प ताल अवैध रूप से संचालित करते आ रहे हैं, और मानकों को ताख पर रखते हुए रोगि यों का इलाज कर रहे हैं।

ताजा खबरें