(राममिलन शर्मा) लालगंज रायबरेली। व्या पार मंडल ने कस्बे के मेन रोड़, सर्राफा मंडी, शक्कर पट्टी व गुडाही मंडी में सदस्यता अभियान चलाकर 500 से अधिक व्यापारियांे को संगठन से जोड़ा हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल भदौरिया के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर उन्हे संगठन की सेवाओं के बारे में जानकारी दी जिसके बाद उन्हे संगठन की सदस्यता दिलायी गई। अध्यक्ष ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि संगठन में 3000 से अधिक व्यापारियों को जोडा जाये जिससे आने वाले समय में व्यापारिक हितो की पूरे जोरशोर से रक्षा की जा सके। इस मौके पर प्रभारी राकेश पटवा, अंकित गुप्ता डा. सलीम, मनोज प्रताप सिंह सचिन सिंह, सुरेश कुमार, आयुष कौशल, कमलेश कुमार, सुरेंद्र सैनी, अजय पटवा, अभिषेक सोनी, ओमी तिवारी, संतोष मिश्रा तुषार पटवा आदि मौजूद रहे।
व्यापार मंडल ने नगर में चलाया सदस्यता अभियान
