Breaking News

सेवानिवृत्ति के बाद हवलदार शेर सिंह यादव का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

सैनिक समाज सेवा संगठन के नेतृत्व में आयोजित हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह
(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। राष्ट्र सेवा का जज्बा और 24 वर्षों की गौरव पूर्ण सैन्य सेवा पूरी कर सेवानि वृत्त हुए हवलदार शेर सिंह यादव के रायबरेली आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। सैनिक समाज सेवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट जय सिंह यादव फौ जी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन से लेकर उनके आवास तक स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
हवलदार शेर सिंह यादव के रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुं चते ही सैनिक समाज सेवा संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के बीच तिरंगा लहरा कर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें पुष्पमाला पह नाकर सम्मानित किया। इस के बाद रेलवे स्टेशन से डिग्री कॉलेज चैराहा होते हुए संग ठन के पदाधिकारी एवं सदस्य स्वागत जुलूस के रूप में हवल दार शेर सिंह यादव के ति लक नगर, गोरा बाजार स्थित आवास के लिए रवाना हुए।
रास्ते भर लोगों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया। बताते चलें कि हवलदार शेर सिंह यादव भारतीय थल सेना की आर्मी एयर डिफेन्स में तै नात रहे हैं। उन्होंने सेना में लगभग 24 वर्षों तक पूरी ई मानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा की। सैन्य सेवा के दौरान उ नके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया गया हवलदार शेर सिंह यादव सैन्य सेवा के साथ- साथ समाज सेवा के लिए भी जाने जाते हैं। यही कारण रहा कि सेवानिवृत्ति के बाद उनके घर लौटने पर सैनिक समाज सेवा संगठन एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सैनिक समाज सेवा संगठन का का फिला उन्हें सकुशल उनके आवास तक लेकर पहुंचा, जहां परिवारजनों में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट जय सिंह यादव फौजी एवं राष्ट्रीय महासचिव द्वारा हवलदार शेर सिंह या दव को संगठन का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्य क्रम में मौजूद रहे राष्ट्रीय को षाध्यक्ष पवन कुमार विलियम, राष्ट्रीय महासचिव फौजी रा जेश कुमार यादव, जिला अ ध्यक्ष फौजी कन्हैया लाल मौर्या, महिला जिला अध्यक्ष सुभाषिनी सिंह, जिला महास चिव अम्बेस चैधरी, जिला सचिव फौजी देश कुमार यादव, नगर अध्यक्ष फौजी रंजीत बहादुर, नगर उपाध्यक्ष फौजी बृजभान, कार्यकारिणी सदस्य किरन विश्वकर्मा, कार्यका रिणी सदस्य फौजी दिलीप कुमार यादव, कार्यकारिणी सदस्य फौजी श्री राम, फौजी सुरेश कुमार सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बना ने में सैनिक समाज सेवा संग ठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं क्षेत्रवा सियों का भरपूर सहयोग रहा।

ताजा खबरें