Breaking News

तारा शक्ति केंद्रों की महत्वपूर्ण उपलब्धि – बनाए 1 लाख़ भाजपा झंडे, 50,000़ स्कूल बैग और 1 लाख़ राष्ट्रीय ध्वज- डा. राजेश्वर सिंह

– 2,000़ मेधावी बच्चों को लैपटाप-साइकिल से सम्मान, 70़ विद्यालयों में स्मार्ट क्लास-डिजिटल लाइब्रेरी से 32,000़ बच्चों को आधुनिक शिक्षा का लाभ- डा. राजेश्वर सिंह
– 150़ पार्कों में ओपन जिम, 10,000़ बच्चों ने सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग में लिया हिस्सा- डा. राजेश्वर सिंह
– डा. राजेश्वर सिंह की जनसेवा को नई दिशा – तारा शक्ति निःशुल्क रसोई से 4,000 लोगों को प्रतिदिन भोजन, 1,700़ जरूरतमंदों को रू0 27 करोड़ की उपचार सहायता
(संन्तोष उपाध्याय)
लखनऊ। सरोजनीनगर दक्षिण द्वितीय मंडल में ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में 21 सेक् टरों के सेक्टर संयोजकों एवं बूथ अध्यक्षों से आत्मीय संवाद किया गया और क्षेत्र की समस् याओं, विकास कार्यों एवं जन हित के विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान कुल 98 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सड़क-नाली, आर्थिक सह योग, सीवर-जलभराव, बिजली, सोलरध्स्ट्रीट लाइट, पेयजल, पेंशन, आवास, रोजगार, शिक्षा एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन शामिल रहे। सभी आवेदनों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित किया गया। डा. राजेश्वर सिंह ने कहा मातृश क्ति को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए जहां शुरुआत में केवल 4 तारा शक्ति केंद्रों से हुई थी, वहीं आज 170़ तारा शक्ति केंद्र स्थापित हो चुके हैं और लगातार नए केंद्र बनाए जा रहे हैं।
इन केंद्रों के माध्यम से 2,000 से 2,500 तक सिलाई मशीनों का वितरण किया जा चुका है। तारा शक्ति केंद्रों की माताओं-बहनों ने अब तक 1 लाख से अधिक भारतीय जनता पार्टी के झंडे, 50,000 से अधिक बच्चों के स्कूल बैग तथा 1 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज तैयार किए हैं। राष्ट्रीय ध्वज निर्माण के क्षेत्र में 5 लाख का लक्ष्य लेकर कार्य किया जा रहा है। इससे मातृशक्ति को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के अवसर मि लने के साथ-साथ उनके हुनर को सम्मान भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार में बच्चों का भविष्य सबसे महत्व पूर्ण होता है। इसी सोच के साथ सरोजनी नगर में मेधा वी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 2,000 से अधिक बच्चों को लैपटाप एवं साइ किल प्रदान कर सम्मानित किया गया है। बच्चों को शिक्षा के आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए 70़ विद्यालयों में स्मार्ट क्लास एवं डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं, जिनसे लगभग 32,000 बच्चों एवं बेटियों को लाभ मिल रहा है। विद्यालयों में शिक्षा के साथ बच्चों की उपस्थिति एवं रुचि बढ़ाने के लिए 100़ विद्यालयों में ब्ैत् के माध्यम से झूले भी स्थापित कराए गए हैं। डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज का युग तकनीक और डिजिटल शिक्षा का है। बच्चों को केवल मोबाइल और मनोरंजन तक सीमित रखने के बजाय उन्हें कंप्यूटर, डिजिटल शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उभरती तकनीकों के प्रति जा गरूक करना आवश्यक है।
बदलती तकनीकी दुनिया में आने वाली पीढ़ी को नई तकनीकों का उपयोग करने, उन्हें समझने और उनके साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार करना हमारी प्राथमिकता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त समाज का आधार है। इसी उद्देश्य से पिछले तीन वर्षों में 150़ पार्कों में ओपन जिम स् थापित किए जा चुके हैं। इस के अतिरिक्त 100 नए ओपन जिम को स्क्। द्वारा स्वीकृति मिल चुकी है, जिन्हें आगामी तीन महीनों में स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। इन ओपन जिम के माध्यम से पार्क केवल टहलने का स्थान नहीं रहे, बल्कि स्थानीय नागरिकों के बीच संवाद, सहयोग और स्व स्थ जीवनशैली के केंद्र भी बन रहे हैं। बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए पिछले साढ़े तीन वर्षों से सरोजनी नगर स्पोर्ट्स लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अब तक 10,000 से अधिक बच्चे भाग ले चुके हैं। डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेलों में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि खेल उनके आत्मविश्वास और भवि ष्य के अवसरों का माध्यम बनें। सनातन संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण को जनसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनी नगर के मंदिरों का जीर्णोद्धार, पुनरुद्धार एवं सौंद र्यीकरण निरंतर कराया जा रहा है। अब तक 300 मंदिरों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीक रण कराया गया है। इन मंदिरों में रंगाई-पुताई, पेयजल के लिए हैंडपंप, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच तथा सोलर लाइट जैसी सुविधाएं उपलब्द्द कराई गई हैं। इसका उद्देश्य मंदिरों को सुंदर बनाने के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुवि धाएं उपलब्ध कराना तथा बच् चों को अपनी सनातन संस् कृति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों एवं महान विभूतियों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिले, इसके लिए सरो जनी नगर में उनके सम्मान में विभिन्न कार्य किए गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य प्रतिमा स्था पित कर अटल चैक का निर्मा ण, भगवान परशुराम के भव्य चैक एवं प्रतिमा की स्थापना तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हेमू कलानी की प्रतिमा की स्थापना कराई गई है। वहीं डा. भीमराव अंबेडकर की 30़ प्रतिमाओं का जीर्णोद्धार, उन पर शेड की व्यवस्था तथा उन के प्रेरणादायी संदेशों को प्रद र्शित करने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि डा. अंबेडकर का जीवन शिक्षा, संघर्ष और समानता की प्रेरणा देता है और उनकी प्रतिमाओं का संरक्षण नई पीढ़ी को उन के विचारों से जोड़ने का मा ध्यम है। डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनी नगर में जनसेवा का अर्थ केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना भी परिवार के दायित्व का हिस्सा है।
इसी भावना के साथ पिछ ले साढ़े तीन वर्षों से तारा श क्ति निःशुल्क रसोई संचालित की जा रही है, जिसके माध्य म से प्रतिदिन लगभग 4,000 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
लोकबंधु अस्पताल में तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के एक केंद्र के माध्यम से प्रतिदिन लग भग 2,000 लोगों को भोजन कराया जा रहा है, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों को कठिन समय में भोजन की सुविधा मिल सके। जन समस्याओं के समाधान की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि अब तक 14,000़ पत्रों के माध्यम से जनता की समस्याओं को संबंधित विभागों एवं अधिका रियों तक पहुंचाया गया है। इनमें 2,500़ पत्र उपचार से संबंधित रहे हैं और इनके माध्यम से 1,700़ लोगों को उपचार के लिए लगभग रू0 27 करोड़ की आर्थिक सहाय ता उपलब्ध कराने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को केवल धन के अभाव में इलाज से वंचित न होना पड़े, यही जनसेवा की मूल भावना है। डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनी नगर में किए जा रहे प्रत्येक कार्य के केंद्र में परिवार की भावना है बच्चे शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनें, माताएं-बहनें सशक्त हों, वरि ष्ठ नागरिक स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें, जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिले और हमारी सनातन संस्कृति एवं विरासत सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि विकास और जनसेवा का यह अभियान किसी जाति, वर्ग या राजनीतिक भेदभाव से प्रेरित नहीं है। सभी को साथ लेकर चलना और प्रत्येक व्य क्ति के सम्मान एवं अधिकार को सुनिश्चित करना ही हमारी प्राथमिकता है। चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के माध्यम से संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद को इसी निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनी नगर के विकास में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारि यों, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर संयोजकों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण यो गदान है। जनता एवं संगठन से प्राप्त सुझावों के आधार पर ही अनेक जनहितकारी कार्यों को गति मिली है। का र्यक्रम में सरोजनीनगर दक्षिण द्वितीय मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य, मंडल उपाध्यक्ष कार्तिकेय दीक्षित, मंडल उपा ध्यक्ष अशोक कुमार चैधरी, मंडल उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद, मंडल उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र जैतली, मंडल उपाध्यक्ष रमा शंकर दुबे, मंडल महामंत्री अखि लेश कुमार त्रिपाठी, मंडल महा मंत्री नितेश कुमार वार्ष्णेय, मंडल मंत्री इंजीनियर अरविंद पाण्डेय, मंडल मंत्री मुकेश मौर्य, मंडल मंत्री पूनम यादव, मंडल मंत्री राजकुमारी कोरी, मंडल मंत्री रमेश शर्मा, मंडल मंत्री राजीव कुमार मिश्रा, मंडल कोषाध्यक्ष रीतू सिंह तथा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी आशीष पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकरी सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी, पार्षद के.एन. सिंह सहित सभी सम्मानित पदा धिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। डा. राजेश्वर सिंह ने कहा कि ‘चाय पर चर्चा’ के वल संवाद का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को समझने, आवेदन प्राप्त करने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ा ने का माध्यम है। हमारा संक ल्प है कि सरोजनी नगर के हर परिवार की खुशहाली, बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, मातृशक्ति का सम्मान, वरिष्ठजनों की सुविधा और जरूरतमंदों का सहारा सुनिश्चित हो।
उन्होंने सभी सेक्टर संयोजकों, बूथ अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यक र्ताओं के सक्रिय सहभागिता, सहयोग, विश्वास और संगठन को मजबूत करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

ताजा खबरें