रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्राी सहित निःशुल्क बस यात्रा का भी शुभारंभ
महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल-उद्यान मंत्राी
प्रदेश सरकार ने महिलाओं को दिया सम्मान और सुरक्षा का भरोसा- विधायक अशोक कुमार
(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली ‘लोकमाता अहिल् याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योज ना का शुभारंभ मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर विशेष बसों को फ्लैग-आफ किया गया। साथ ही, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को उनके एक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविद्दा का भी शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में जनपद रायबरेली में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक केन्द्र, रतापुर में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 राज्यमंत्री (स्व तंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विप णन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ0प्र0 दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार, जिला ध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशा सन) सिद्धार्थ उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्व लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौ रान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन द्वारा लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया तथा मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्ति करण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं तथा विशेष रूप से मातृशक्ति को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उप लब्ध कराने की पहल की सराहना की गई।
कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभा र्थियों को हितलाभ के अंतर्गत बाल विकास एवं पुष्टाहार वि भाग की प्रधानमंत्री मातृ वंद ना योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं महिला कल्याण विभाग की पात्र बच्चियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योज ना के अंतर्गत प्रमाण पत्र तथा स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को 1400 रुपए के डमी चेक वितरित किए गये, इसके साथ ही उपस्थित सभी लाभार्थियों को साड़ी व मिष्ठान दिया गया। इस अवसर पर उद्यान मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन को प्राथमिकता देते हुए निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। ‘लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना वरिष्ठ महि लाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनकल्याणकारी पहल है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की माताओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से उन्हें आवागमन में सुविधा होगी और वे अपने परिजनों एवं धार्मिक स्थलों तक सुग मता से पहुंच सकेंगी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान करना प्रदेश सरकार की मातृशक्ति के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान की भावना को दर्शाता है। विधायक सलोन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महि लाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना सरा हनीय एवं ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि रक्षाबं धन के पावन पर्व पर यह सुविधा माताओं और बहनों के लिए विशेष उपहार है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है और विभिन्न योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है। जि लाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मातृशक्ति के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्हों ने कहा कि ‘लोकमाता अहिल् याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योज ना के माध्यम से वरिष्ठ महि लाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलना सरकार की जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर माता ओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान कर सरकार ने महिला सम्मान की भावना को और मजबूत किया है। मंच का संचालन एस एस पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपा ठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्म चारीगण उपस्थित रहे।
लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना से 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा
