Breaking News

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए बंद किए गए स्कूल – इं0 वीरेंद्र

(राममिलन शर्मा) रायबरेली। बीते दिन सुबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के रायबरेली दौरे के बाद समाजवादी पार्टी के जिला अ ध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री के ऊपर निशान साधते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रायबरेली आगमन पर जनपद के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को बीजेपी सरकार के अधिकारियों के तुगलकी फरमान से बंद कर शिक्षकों को योगी की सभास्थल में भीड़ बढ़ाने के लिए उपस्थित होने के लिखित निर्देश दिये गये,अध्ययन एवं अध्यापन कार्य से विरत किया गया परंतु योगी आदित्यनाथ के आगमन पर ही सम्पूर्ण जनपद की शराब की दुकानें आवश्यक रूप से खोली गयी ताकि उनके भाजपा समर्थक सेवन कर मदहोश हो कर योगी का जयकारा लगायें परंतु वह भाजपा के गुंडे सभा स्थल पर ही योगी के संबोधन के दौरान ही निर्दोष लोगों को ही दौड़ाकर मार मार कर जानलेवा हमला कर दिया। मंच से आदित्यनाथ चिल्ला चिल्ला कर कह रहे थे उनके मंत्री मनोज पांडे ने बताया कि रायबरेली में सपा सरकार में एक सप्ताह दिन में एक सप्ताह रात में बिजली मिलती थी योगी महराज उन दलबदलू मंत्री के बयान पर सोच समझ कर बोला करिये सपा से धोखेबाजी का देर से इनाम पाये वह मंत्री भी सपा सरकार में भी मंत्री रहे लेकिन आपकी ही तरह वह भी झूठ का कारखाना है सर्वविदित है सपा सरकार में ही रायबरेली शहर को चैबीस घंटे व देहात को अठारह घंटे बिजली की आपूर्ति की शुरूवात हुई थी लेकिन दुर्भाग्य है कि भाजपा के दस वर्ष की सरकार में एक यूनिट बिजली नहीं बढ़ी बल्कि घोर कटौती एवं बढ़ी दरों का शिकार रायबरेली का आमजन बीजेपी सरकार में हो रहा है। कार्यक्रम में जनपद के जन सामान्य की मौजूदगी नदारद रही सरकारी कर्मचारियों एवं प्रशासन के लोगों वाली भीड़ एवं अराजकतत्वों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री योगी का रायबरेली में संबोधन झूठ का पुलिंदा है एवं रायबरेली वा सियों के लिए निराशापूर्ण है।

ताजा खबरें