(सन्तोष उपाध्याय) लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिन शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में माउंट लिटरा जी स्कूल लखनऊ के लिए सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें टी आई अहिमामऊ राधे श्याम सिंह और ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क से मुख्य प्रशिक्षक सुमित मिश्रा उपस्थित हुए, जिसमें सड़क चिन्ह, रोड मार्किंग, ट्रैफिक लाइट, आईटीएमएस के बारे में बताया गया व वाहन सम्बन्धी दस्तावेजों की जानकारी दी तथा सड़क दुघर्टना में घायलों की मदद हेतु बनाए गए गुड समेरिटन कानून की जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल की डायरेक्टर प्रतिमा त्रिपाठी, प्रधानाचार्या श्रीमती पायल मेडिरात्ता कोऑर्डिनेटर पालक मुलवानी की उपस्थिति में हुवा जिसमे 143 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा माउंट लिटरा जी स्कूल में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन
