(राममिलन शर्मा) रायबरेली। मानव सेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रहे श्री जागेश्वर धाम चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बार फिर जरूरतमंद की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। श्री जागेश्वर धाम चैरिटेबल ट्रस्ट, कार्यालयदृ ठाकुराईनगंज रालपुर, सरेनी (रायबरेली) के पद अधिकारी जरूरतमंद की सूचना मिलते ही फतेहपुर पहुंचे और सदर अस्पताल में भर्ती पुष्पा (55 वर्ष) के लिए आवश्यक व़् रक्त उपलब्ध कराया। ट्रस्ट के सक्रिय पदाधिकारी एवं कोषाध्यक्ष धर्मेश कुमार ने स्वयं रक्तदान कर मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष चंदन वर्मा तथा सर्व फाॅर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के संस्थापक गुरमीत सिंह बग्गा भी उपस्थित रहे और रक्तदाता का उत्साहवर्धन किया। श्री जागेश्वर धाम चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराकर अनेक परिवारों के लिए जीवनदान साबित हो रहा है। ट्रस्ट के पदाधिकारी और स्वयंसेवक दिन-रात बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। चाहे दिन हो या रात, रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलते ही टीम तत्काल सक्रिय होकर मरीज तक रक्त पहुंचाने का कार्य करती है।
वहीं सर्व फाॅर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन समाज में रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने का कार्य निरंतर कर रही है। संस्था समय-समय पर रक्तदान शिविरों, जागरूकता अभियानों एवं प्रेरक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और आम नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करती है। इसी जनसहभागिता के कारण जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पा रहा है और मानव सेवा का यह पावन अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है। ष्रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है।ष् मानवता की यही भावना श्री जागेश्वर धाम चैरिटेबल ट्रस्ट और सर्व फाॅर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की सेवा यात्रा को समाज में एक प्रेरणादायक पहचान प्रदान कर रही है।
रक्तदान बन रहा जीवनदान – श्री जागेश्वर धाम चैरिटेबल ट्रस्ट ने फिर निभाया मानवता का धर्म
