Breaking News

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल मं धूमधाम से मनाया गया वन महोत्सव सप्ताह

(राममिलन शर्मा) रायबरेली। तेजगांव रायबरेली मे धूमधाम से वन महोत्सव सप्ताह मनाया गया। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और हरित आवरण को बढ़ाने के उद्देश्य से आज से श्वन महोत्सव सप्ताहश् का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम 01 जुलाई से 07 जुलाई तक मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटना, प्रकृति का संतुलन बनाए रखना और लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान के प्रधानाचार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह जी ने नीम के पौधे लगा कर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा, श्वृक्ष केवल हमें आक्सीजन नहीं देते, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित करते हैं। वन महोत्सव को हमें केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ष्पौधों की सुरक्षा का संकल्प” लेना चाहिए। स्कूल के जूनियर विंग के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर नुक्कड़ नाटक और स्लोगन राइटिंग गतिविधि के जरिए जागरूकता फैलाई। अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य श्री इंद्र विक्रम सिंह जी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हर नागरिक को अपने जीवन के विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

ताजा खबरें