Breaking News

’जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने यूपीटीईटी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

(संदीप सक्सेना)
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 को जनपद में सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी डा. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार द्वारा परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधि कारियों ने भगवती आदर्श इंटर कालेज एवं एम.पी.पी. इंटर कालेज पहुंचकर परीक्षा संबंधी समस्त व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला धिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरी क्षण करते हुए संबंधित अधि कारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए शासन द्वारा जारी समस्त दिशा-निर्दे शों का अक्षरशः पालन सुनिश् िचत किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा कैमरों के माध्यम से परी क्षा कक्षों की सतत निगरानी की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी गतिविधियों पर लगा तार नजर रखी जाए ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकल विहीन वातावरण में सम्पन्न हो सके। इस दौरान जिला धिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता एवं सजगता के साथ निर्वहन करें।
पुलिस अधीक्षक ने केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को सुर क्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों को सुगमता पूर्वक परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था के दृष्टिगत संवेदन शीलता एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए। जनपद प्रशासन द्वारा यूपीटीई टी परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।