(प्रदीप यादव)
बहराइच। महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच के एमसीएच विंग में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्य क्रम के अंतर्गत पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ जिला अधिकारी बहराइच के निर्दे शानुसार मुख्य चिकित्सा अद्दि कारी डा. संजय कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके बाद स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में जन्मे नवजात शिशुओं को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।
महाविद्यालय के प्रधाना चार्य डा. संजय खत्री ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए चलाया जाने वाला राष् ट्रीय कार्यक्रम है। उन्होंने बता या कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाई जानी चाहिए। भारत भले ही पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन दुनिया के कुछ देशों में अभी भी पोलियो के मामले सामने आते हैं। ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों को हर बार पोलियो की खुराक अवश्य दिलानी चाहिए, ताकि देश की पोलियो पर मिली जीत बरकरार रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय कुमार ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी ब्लॉकों एवं शहरी क्षेत्रों में पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। अभियान के पहले दिन बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, जबकि अगले चरण में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को भी दवा पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाए। अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए सभी ब्लॉकों एवं शहरी क्षेत्रों में सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाकर पल्स पोलियो अभि यान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस.के. वर्मा, जिला टीकाक रण नोडल अधिकारी डा. एस.के. सिंह, अर्बन नोडल अधिकारी डा. पी.के. वर्मा, डब्ल्यू एचओ से डा. निखिल, सहायक आचार्य (स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) डा. शिवांगी, अर्बन कोआर्डिनेटर श्री अरुण, चिकित्सालय प्रबंधक, नर्सिंग अधीक्षिका, एआरओ श्री मुशर्रफ अहमद, श्री दीपक, टीकाकरण कर्मचारी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
बच्चों को पोलियों ड्राप पिलाकर हुआ पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
