(मनोज मौर्य)
ऊंचाहार, रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के हसाऊपुर, पूरे नब्बा सिंह, थुलरई, कटरा सहित कई गांवों में नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, जबकि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है।
अतुल सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को आवागमन में परे शानी का सामना करना पड़ रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भीषण गर्मी के दौरान अघोषित बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली न रहने से छात्रों की पढ़ाई और किसानों की सिंचाई व्यवस्था बाधित हो रही है। साथ ही सरकार द्वारा बिजली बिलों में 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार के नाम पर अतिरिक्त वसूली किए जाने की भी उन्होंने आ लोचना की और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन योजना की आपूर्ति भी कई क्षेत्रों में ठप पड़ी है। हसाऊपुर निवासी शीला पटेल, सारिका और रंजना अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ छप्पर में रहने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
अतुल सिंह ने इन समस् याओं के लिए स्थानीय विधा यक को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आवारा पशुओं से किसानों को हो रही परेशानी का भी मुद्दा उठाया।
कार्यक्रम में जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, शीतल सिंह, शैलेंद्र त्यागी, शेर बहादुर सिंह, भोला साहू, गोलू अग्रहरि, अनुराग गुप्ता, डीके चैधरी, राजेंद्र सिंह, रंजीत पटेल, सतीश पटेल, आशीष गौतम, सुरेश सिंह, शिव सरोज, लाल बहादुर यादव, मनोज यादव, उषा निर्मल, रंजना पटेल, अरुण कुमार पटेल, अंकित पटेल, राधेश्याम मौर्य, अनूप सिंह, रवि सिंह, प्रकाश सिंह, धीरज सरोज, मदन तिवारी, अमृतलाल सविता एवं राम प्रकाश सरोज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बिजली बिल में 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार वृ(ि वापस ले सरकार – अतुल सिंह
