25 हजार का इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस कर रही तलाश
(सन्तोष उपाध्याय)
कृष्णा नगर। राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णानगर इलाके में आय दिन अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर चोरी करने लेने के सम्बन्ध में कई मुकदमे पंजीकृत किए जा रहे थे। इन घटनाओं को देखते हुए डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद के निर्देशानुसार क्षेत्र में घटनाओं को गंभीरता से ली गई और प्रभारी निरी क्षक कृष्णानगर द्वारा अभियो गों के सफल अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी चार पुलिस टीमें गठित की गयीं। डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि फरवरी महीने में थाना कृष्णानगर क्षेत्रा न्तर्गत चोरी की तीन घटनाएं घटित हुई थीं, जिनके अना वरण हेतु लगभग 500 सीसी टीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रा निक साक्ष्यों का गहन विश्ले षण किया गया। जांच के दौरान तीन वांछित अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की गई, जिनमें से एक अभियुक्त को थाना कृष्णानगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा चुका है।
बाकी वांछित विपिन और कुलदीप फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु थाना कृष्णानगर पुलिस एवं सर्वि लांस टीम दक्षिणी द्वारा लगा तार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में दिन शुक्रवार को चार्ली कंट्रोल के अनुपालन में देर रात्रि डूडा कालोनी, मानसनगर रोड, नियर आशाराम बापू आश्रम के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान मुखबिर की खास से प्राप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा, तभी भागते समय विपिन लड़खड़ा कर गिर गया तथा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से 315 असलहे से फायर कर दिया। इस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया गया, जिससे अभियुक्त विपिन के पैर में गोली लगी। जिसका इलाज लोकबन्धु हास्पिटल में चल रहा है। पकड़ा गया वांछित विपिन पुत्र गंगाराम निवासी तेहरा रंजीतखेड़ा निवासी ग्राम हरदी थाना मौरावां जनपद उन्नाव का रहने वाला है।
दूसरा जो अंधेरे का फा यदा उठा कर वाँछित अभियुक्त कुलदीप यादव पुत्र रमेश यादव फरार हो गया, फरार अभियुक्त कुलदीप यादव निजामपुर मल्हौर की गिरफ्तारी हेतु लगा तार दबिश दी जा रही है। पुलिस मुठभेड़ में घायलाव स्था में गिरफ्तार अभियुक्त विपिन व वांछित अभियुक्त कुल दीप, दोनों 25 हजार रूपये के इनामिया घोषित शातिर अपराधी हैं।
इनका अपराधिक इतिहास के तहत विपिन के विरुद्ध लख नऊ कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगेस्टर एक्ट, एवं अन्य संगीन धाराओं में कुल 23 मुकदमे पंजीकृत हैं जो कई थानों में वांछित चल रहे थे। इसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस , एक चैन पीली धातु मय लाकेट, एक चैन, तीन अंगूठी और एक मोटरसाइकिल पल्सर (न्च्32 डब्8337) बरामद हुई है।
