(सन्तोष उपाध्याय)
लखनऊ। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को मनाए जाने वाले विश्व स्वा स्थ्य दिवस के अवसर पर टी.एस. मिश्रा विश्वविद्यालय के कालेज आफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयो जन किया गया।
इस वर्ष की थीम “ज्वहम जीमत वित भ्मंसजी, ैजंदक ूपजी ेबपमदबम” पर केंद्रित रही। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की कार्यकारी निदेशिका परि निति मिश्रा, संकाय के डीन डा. नित्यानंद उपाध्याय, विभि न्न डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष एवं फैकेल्टी उपस्थित थे।
कार्यकारी निदेशिका श्रीमती परिनिति मिश्रा जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अप नाना प्रत्येक छात्र और नाग रिक का अधिकार है तथा विश्वविद्यालय इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है एवं संकाय के डीन श्री डा. नित्यानंद उपाध्याय जी ने इस बार की थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वास्थ्य की रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हमें विज्ञान पर भरोसा करना चाहिए। समा रोह के अंतर्गत निम्न प्रतियोगि ताएं आयोजित की गईं जैसे निबंध लेखन पोस्टर प्रेजेंटेशन फेस पेंटिंग। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र से कार्यकारी निदे शिका एवं संकाय के डीन के द्वारा सम्मानित किया गया सा थ ही सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिए गए। निबंध लेखन में प्रथम पुरस्कार श्रुति, द्वितीय पुरस्कार आयुषी यादव, तृतीय पुरस्कार हिमांशी पटेल, फेस पेंटिंग में प्रथम पुरस्कार अर्चिता और प्रीति मिश्रा, द्वितीय पुरस्कार श्रुति और साक्षी राजपूत, तृतीय पुर स्कार अंशिका और नैंसी सिंह। पोस्टर प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरस् कार शैलेंद्र कुमार चैरसिया, साक्षी, अंश और राकेश, द्वितीय पुरस्कार खुशी, काजल, सत्यम और अंशिका मिश्रा, तृतीय पुर स्कार आलोक, अंजलि, अंकित कुमार और अनिकेत को प्राप्त हुए दर्शाया गया।
कार्यक्रम के समापन में संकाय के डीन ने कार्यक्रम के आयोजन कर्ताओं की सरा हना की एवं कहा कि ऐसे आ योजन छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं और समाज में जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
टी.एस. मिश्रा विश्वविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य संवर्धन कार्यक्रम आयोजित
