(रमा देवी)
आज के युग में स्त्री सिर्फ हाउसवाइफ ही नहीं रह गई हैं बल्कि वह एक सुपरवुमन की तरह घर से लेकर आफिस तक सब कुछ संभालती हैं। ऐसे में उन्हें अपने कामों के लिए किसी की मदद की आ वश्यकता पड़ती है। अगर वह मदद का हाथ आपका अपना मोबाइल फोन हो तो कैसा रहे। दरअसल, आजकल ऐसे बहुत से एप्स हैं, जिनकी मदद से आप अपने रोजमर्रा के सभी काम बेहद आसानी से हैंडल कर सकती हैं। तो आ ईए जानते हैं वर्किंग वुमन के लिए यूजफुल एप्स के बारे में –
अगर आप शहर से बाहर रहती हैं या वर्किंग हैं तो उन के लिए यह एप सुरक्षा की दृष्टि से काफी हेल्पफुल है। दरअसल, जब भी इस एप के यूजर को मदद की आवश्य कता होती है तो सिर्फ फोन को हिलाने पर यह एक मिनट में एमरजेंसी नंबर पर मदद का मैसेज या ई-मेल उनकी लोकेशन व बैटरी स्टेटस के साथ भेज देता है। इस एप को एंड्रायड पर फ्री में डाउन लोड किया जा सकता है। यह वर्किंग वुमन की लाइफ को बेहद आसान व सिंपल बनाता है। यह उनके लिए किसी पर्सनल असिस टेंट से कम नहीं है। इस एप में टू डू लिस्ट से लेकर फैमिली कलेंडर तक मौजूद है। इतना ही नहीं, इसमें फैमिली ओके जन, पिक्चर्स व कुछ याद गार लम्हों को भी स्टोर किया जा सकता है। आप चाहें तो इसमें अपनी जरूरत के अनु सार, बाजार से लाने वाले सामान की लिस्ट व रेसिपी तक भी स्टोर करके रख स कती हैं।
चाहे वुमन वर्किंग हो या होममेकर, हर किसी की यही इच्छा होती है कि वह अपनी फैमिली को उनका मनपंसद व पौष्टिक खाना खिलाए। लेकिन जो वर्किंग महिलाएं लजीज खाना बनाने में थोड़ा कमजोर होती हैं, वह समय की कमी के कारण कुकिंग क्लासेज भी नहीं ले पातीं। ऐसे में कुकविजमी आपके काफी काम आ सकता है। इस ऐप की खासियत यह है कि इसमें न सिर्फ रेसिपी स्टेप बाई स्टेप दी गई हैं, बल्कि उसके सा थ फोटो भी हैं ताकि किसी नौसिखिए से भी कोई गलती न हो। इतना ही नहीं, आप अपनी कोई अमेजिंग रेसिपी भी उसमें आसानी से शेयर कर सकते हैं।
भले ही वुमन वर्किंग हो लेकिन फिर भी वह अपनी घर की जिम्मेदारियों से मुंह नहीं मोड़ सकतीं। इसलिए उसे आफिस का काम संभा लने के अतिरिक्त सभी बिल की पेमेंट के साथ-साथ घर को बजट के अंदर भी चलाना होता है। ऐसे में खर्चों और सेविंग्स का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है। मिंट एप आपकी बजट सेट करने में काफी मदद करता है। यह न सिर्फ आपके रोजमर्रा के खर्चों का हिसाब का रखता है, बल्कि आपको कम बजट में भी अच्छी तरह मैनेज कर ने के कुछ आसान रास्ते भी दिखाता है। इतना ही नहीं, आप इसमें बिल रिमाइंडर भी सेट कर सकती हैं, जिससे आफिस वर्क के बीच भी बिल्स पे करने में कभी भी लेट नहीं होंगी।
यह एक ऐसा अनोखा एप है, जो सिर्फ वर्किंग वुमन के ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार का ध्यान रखता है। बस, इस एप को आपके घर के सभी सद स्यों को इंस्टाल करना होगा। इसके बाद आपका एक फैमिली सर्कल बन जाएगा। इस एप के जरिए बच्चे व अभिभाव क एक-दूसरे की लोकेशन आसानी से ट्रेस कर सकते हैं। जब भी परिवार का कोई सदस्य किसी जगह पर जा एगा या आएगा, तो यह एप सर्कल के अन्य सदस्यों को मैसेज भेजेगा। वैसे अगर आप चाहें तो इस एप में लोकेशन टैकिंग को भी बंद कर सकती हैं।
वर्तमान में, महिलाएं खास तौर से वर्किंग वुमन अपने कामों में इतनी व्यस्त रहती हैं कि उन्हें यह भी याद नहीं रहता कि उनके मासिक धर्म चक्र का सही समय क्या है। ऐसे में पीरियड ट्रैकर आपके काफी काम आ सकता है। पीरियड ट्रैकर सिर्फ आपके पीरियड्स को ट्रैक करके न सिर्फ आपके अगले माह के पीरियड की डेट आपको बता ता है बल्कि यह आपको आप के लिए गर्भ धारण के सही समय की भी जानकारी देता है।
इस लिहाज से यह महिलाओं के लिए एक पूरे महीने के पर्सनल कैलेंडर की भांति कार्य करता है। भले ही आपका सारा दिन आफिस के काम में निकल जाता हो और शाम को लौटकर आप घर के कामों में व्यस्त हो जाती हैं तो शापिंग के लिए तो आपके पास टाइम ही नहीं बचता। सप्ताह में एक दिन जो छुट्टी का मिलता है, उसमें भी आपको घर के कामों से फुरसत ही नहीं मिलती। ऐसे में आप एमेजन, फिलपकार्ट, स्नैपडील, जेबोंग व मिन्तरा जैसे शापिंग एप्स के जरिए अपनी जरूरत का हर सामान घर बैठे ही मंगा सकती हैं।
वर्किंग वुमन के लिए कुछ जरूरी मोबाइल एप्स
