महिला नेत्री नीलम रोमिला सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव एक दिवसीय दौरे पर जनपद बहराइच पहुँची

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 44 Second

(प्रदीप यादव) जहाँ उन्होंने सर्वप्रथम नौतला चैराहे पर पूर्व विधायक के० के० ओझा द्वारा आयोजित ष्समाजवादी जनजागरण साइकिल यात्राष् को हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह जनजागरण साइकिल यात्रा ही गांव गांव जाकर भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। ततपश्चात शहर बहराइच के मिशन अस्पताल पहुचकर वहां भर्ती मरीजों व तीमारदारों को फल वितरण किया। इसके बाद शहर में विभिन्न स्थानों पर पहुँचकर उन्होंने अपने ईसाई समाज के लोगो के साथ मुलाकात की और अपने समाज के लोगो से 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वाहन किया।
इसके उपरांत समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुँचकर उन्होंने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा जुल्म और अत्याचार महिलाओ ,बहन ,बेटियों पर हो रहा है। महिलाएं घर से निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। इस भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है व खुद को ठगा महसूस कर रहा है। हमारे मुस्लिम व ईसाई समाज के लोगो को जबरन धर्मान्तरण के नाम पर फसाया जाता है और सभी वर्गों को धर्म व जाति के नाम पर लड़ाकर जनता को मूर्ख बना रही है। आने वाले 2022 में प्रदेश की अवाम इन ढोंगियों को सत्ता से हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगी। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफर उल्ला खाँश्बंटी, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव, सलारगंज सभासद शुऐब अहमद, मिथुन बाल्मीक, अज्जू बाजपेयी, नगर अध्यक्ष महिला सभा सुमन शर्मा,कोमल वर्मा , भारती, नफीस अहमद, शबाब खान, एहतिशाम मेकरानी, बबलू शाह, फैज सिद्दीकी, तालिब खान, अमन खान, लईक, नौशाद अहमद प्रधान, सभासद गुलाम अली पूरा अजीज अहमद सहित तमाम पार्टीजन उपस्थित रहें।

Next Post

मतदाता जागरूकता अभियान हेतु कार्य योजना पर बैठक

युवाध्महिला […]
👉