फिर बिगड़े सांसद प्रज्ञा सिंह के बोल, दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time1 Minute, 32 Second
 Oct 21, 2021

साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर उन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधर्मियों का कभी नाम मत लेना।नर्मदा नदी की परिक्रमा करने से भी काला मन साफ नहीं होता।

भोपाल। एक बार फिर राजधानी भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गई। साध्वी प्रज्ञा ने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर उन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधर्मियों का कभी नाम मत लेना।नर्मदा नदी की परिक्रमा करने से भी काला मन साफ नहीं होता।

उन्होंने कहा कि परिक्रमा कर लो तो काले मन को भी नर्मदा के जल से साफ कर लो। इसको लेकर मैंने सवाल उठाए तो मेरे पुतले जलाने लगे। राष्ट्रभक्त का मनोबल कोई तोड़ नहीं सकता, इनकी औकात ही नहीं है। धर्म को हराने के लिए भगवा को बदनाम किया गया।

सांसद ने कहा कि भगवा को अपमानित करने वाले लोगों को कई जन्मों के बाद भी पश्चाताप नहीं होता।किसी महिला की इज्ज़त कुछ लोगों को करना नहीं आता। बहन स्वरूप प्रत्याशी के नाम पर मंत्री को बदनाम कर रहे हैं।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, किसानों को विरोध करने का अधिकार लेकिन सड़क जाम नहीं कर सकते

 Oct […]
👉