’चैहान गुट ने व्यापारियों के हित में निकाली पदयात्रा, एसडीएम आश्वासन के बाद किया स्थगित’

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 52 Second

(राममिलन शर्मा)
रायबरेली। आल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चैहान गुट ने रेहड़ी पटरी दुकानदारों पर बिना किसी सूचना, नोटिस एवं अलाउंसमेंट के नगर पालिका परिषद रायबरेली व नगर मजिस्ट्रेट रायबरेली के द्वारा की गई कार्यवाही को लेकर पहले से तय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी को शहर के गोल चैराहा से पद यात्रा करते हुए प्रदेश व जिला स्तर के सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ ज्ञापन देने के एकत्र हुए। जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर रहते हुए भारी पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी। आल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चैहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चैहान ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना, नोटिस, अलाउंसमेंट के गरीब रेहड़ी पटरी दुकान दारों पर कार्यवाही करना सही नहीं है। बिना समय दिए इस तरह की अचानक की गई कार्यवाही से जहां उनका नुक सान तो होता ही है आक्रोश भी उत्पन्न होता है। जिसको लेकर चैहान गुट चुप बैठने वाला नहीं है। हमेशा व्यापा रियों के हित की लड़ाई लड़ता रहा है और आगे भी लड़ता रहेगा। गोल चैराहे से पद यात्रा व्यापारी एकता जिंदा बाद, नगर पालिका मुर्दाबाद, नगर मजिस्ट्रेट मुर्दाबाद के नारों के साथ जैसे ही ओवर ब्रिज पर करते हुए लखनऊ के लिए आगे बढ़ी तभी मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी, सीओ सिटी, कोतवाल ने चैहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चैहान को पदयात्रा स्थगित करने और मांगों को मानने के आश्वासन देने के बाद भी नहीं मानने पर एडीएम सदर को मौके की नजाकत की देखते हुए आना पड़ा तब कहीं जाकर पदयात्रा स्थगित हो सकी। मौके पर पहुंचे एसडी एम सदर ने कहा कि भविष्य में बिना किसी नोटिस सूचना के अतिक्रमण की कार्यवाही नहीं होगी। आश्वासन मिलने के बाद जी सी सिंह चैहान ने उपरोक्त के अलावा महिला चिकित्सालय के पास अवैध वसूली को रोकने और साइ किल स्टैंड हटाने की भी मांग रखी और कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर बातें नहीं मानी गई तो चैहान गुट हजारों व्यापारियों के साथ पुनः इसी कार्यक्रम को करने को मजबूर होगा। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चैहान के साथ मो. उमर, सरदार अवतार सिंह मोंगा, राजेश सिंह, एसके सोनी, इम्तियाज खान, हाजी सन्ने, प्रतिमा चैधरी, वसीम खान, तबरेज खान, मंजू पाल, कंचन, आशीष वर्मा, सरवरी बेगम, ताहिरा बेगम, राजेश सोनी, चित्रेश कुमार, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, भोला शुक्ला, मो0 नजर, भोलाशंकर शर्मा, विजय जायसवाल, भगवानदीन आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

भारत खूबसूरत मानवीय बोलियों, भाषाओं का एक विश्वप्रसिद्व अभूतपूर्व संगम

एडवोकेट […]
👉