भाजपा नेता अतुल सिंह ने नुक्कड़ सभा कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time2 Minute, 2 Second

(मनोज मौर्य) ऊंचाहार रायबरेली। भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के बहेरिया, विजलामऊ, सहमदा, गंज बडेरवा, रायपुर कितूली आदि गावों मे चैपाल, नुक्कड़ सभा व जन संपर्क कर योगी सर कार की 4.5 वर्षो की उपलब्धियाँ बताई। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि योगी सर कार मे गांव, गरीब, किसान, नौजवान के लिए कई योज नाएं चलाई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। उत्तर प्रदेश देश में बना दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला राज्य।
श्री सिंह ने योगी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया।श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी भारत को आत्म निर्भर बनाने में लगे हैं।
मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका सम्मान के साथ आगे बढ़ रही है। अतुल सिंह ने कहा कि मौजूदा विधायक ने यहां की जनता के साथ छल किया है, साथ-साथ प्रधानों को अपमानित करने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, कलराज मिश्रा, वीरेंद्र साहू, अभिषेक सिंह, मेवा लाल साहू, प्रधान पुष्पा सिंह, प्रधान योगेंद्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि पवन बाजपेई, प्रधान भारत सुशील बाजपेई, डा मनोज प्रजापति,राकेश शुक्ला, दिनेश सिंह, सूरसेन यादव, आनंद तिवारी, सूरज निर्मल, जितेंद्र पटेल, अनुराग जसवाल, रज्जन सिंह, चुन्नू सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थिति थे।

Next Post

प्रेमिका को प्रेमी के घर वालों ने निकाला, प्रेमिका पहुंची पुलिस की शरण

(मनोज […]
👉