कांग्रेस की तीन दिवसीय जय भारत महासंपर्क अभियान

RAJNITIK BULLET
0 0
Read Time3 Minute, 53 Second

(मो0 रिजवान) प्रयागराज 18 अगस्त। उत्तर प्रदेश में अपना खोया जनाधार वापस हासिल करने की तैयारी में लगी कांग्रेस आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर राज्य के 30 हजार गांवों के 90 लाख लोगों तक पहुंच बनाने के लिए ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ चलाएगी। 19 अगस्त से शुरू होने वाले कांग्रेस के ‘जय भारत महासंपर्क अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रयागराज जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी ने कहा कि अभियान के दौरान कांग्रेस के नेता गांवों में घर-घर जाकर लोगों से संवाद करेंगे। इससे यह अभियान नेता और जनता के बीच की कड़ी बनेगा। मंगलवार को शहर के जीरो रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने बताया कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर 19 अगस्त से जय भारत महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यमुनापार के 76 न्याय पंचायत में 80 नेताओं की तैनाती की गई है। पार्टी नेता दो रात और तीन दिन तक प्रवास करेंगे। गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने बताया कि गंगापार के 132 न्याय पंचायत में ग्रामीणों से सीधे संवाद के लिये 175 कांग्रेसियांे को लगाया गया है। महानगर अध्यक्ष नफीस अनवर ने कहा कि जय भारत महासंपर्क अभियान में नगर निगम के 80 वार्डो के अध्यक्षों के अलावा शहर के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता गांवों और वार्डों में अपने पड़ाव के दौरान अनेक कार्यक्रम आयोजित करने के साथ-साथ श्रमदान भी करेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर पार्टी कार्यकर्ता चुनिंदा गांव और शहर के वार्ड में संविधान की शपथ दोहराएंगे। कहा कि इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों तथा वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। ‘मेरा देश मेरा गांव अभियान’ के तहत ग्रामीण इलाकों में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बढ़ती महंगाई, किसानों को हो रही समस्याओं, छुट्टा पशुओं की समस्या तथा बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
बैठक के दौरान अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव और संचालन नेता सदन मुकुन्द तिवारी ने किया। बैठक में शामिल नेताओ में – विवेक पाण्डेय, बृजेश सिंह, डा.ॉ दिनेश सोनी, बब्लू खान, राजीव पाण्डेय, मंजू संत, सुनील पटेल, शकील अहमद, दीपचंद्र शर्मा, मो0 हसीन, इश्तेयाक अहमद, रिंकू तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Next Post

लालगंज पुलिस ने श्रद्धालुओं पर बरसाई लाठी, कवरेज कर रहे पत्रकारों से की अभद्रता

(राममिलन […]
👉